Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Weather Update: 4 अक्टूबर को यूपी-बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। तेज हवाएं 70 KM तक पहुंच सकती हैं, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा है।
today weather update
आज का मौसमAI Generated Image
Published on: 
Updated on: 

IMD Rain Alert 4 October: अक्टूबर की शुरुआत में भी देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा भी है। खराब मौसम का असर खेती और सड़क यातायात पर पड़ सकता है। समुद्र में खराब हालात को देखते हुए मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश, बंगाल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी के इन जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौसम की बात करें तो मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, कानपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर, संतकबीर नगर, मऊ, प्रयागराज, महाराजगंज और कुशीनगर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट

बिहार में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गया, पटना, गोपालगंज, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, देगूसराय और भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, कटिहार, पूर्णिया में बारिश और आंधी की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड में इन जिलों में बरसेंगे बादल

झारखंड के बोकारो, गुमला, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, रांची, जमशेदपुर, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में मध्यम बारिश हो सकती है। मनाली मे अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ी रास्तों पर जाने वाले लोग मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

today weather update
Weather Today: महाराष्ट्र में बदला मौसम, कई शहरों में बढ़ेगी गर्मी; मुंबई-पुणे समेत जानें अपने शहर का हाल

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर मौसम की बात करें तो जम्मू, रियासी, बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, अनंतनाग, किश्तवाड़ और मीरपुर में बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं पंजाब में संगरूर, होशियारपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में बारिश और तेज हवा चल सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड में नैनीताल, अल्मोडा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश और आंधी की चेतावनी है।

today weather update
MP Weather Update: प्रदेश में इस बार कमजोर रहा मानसून, 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने से चूका

बंगाल और राजस्थान में चलेगी आंधी

पश्चिम बंगाल में कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, दुर्गापुर, बांकुड़ा, बीरभूम, अलीपुरद्वार, कोलकाता, पूर्व बर्धमान, दार्जिलिंग और कूचबिहार में बारिश और तेज हवा की संभावना है। राजस्थान के भरतपुर, टोंक, पाली, बाड़मेर, कोटा, सवाई माधोपुर, चूरू, धौलपुर, जयपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में मध्यम बारिश और तेज हवा चल सकती है।

एमपी में बारिश और आंधी के आसार

मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट मध्य प्रदेश के रतलाम, नर्मदापुरम, खरगोन, बैतूल, मंडला, शहडोल, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सिवनी, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, हरदा और इंदौर में बारिश और आंधी की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com