आर्टिकल

यामाहा ने भारत में ऑनलाइन बिक्री मंच की पेशकश की

रितू त्रिपाठी

नई दिल्ली. जापान की दोपहिया वाहन विनिर्माता यामाहा ने कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ग्राहकों के व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए भारत में ऑनलाइन बिक्री के लिए मंच की शुरुआत की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस समय ग्राहक घर में रहना पसंद कर रहे हैं और शोरूम तक कम से कम आना चाहते हैं। यामाहा मोटर्स इंडिया ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने भारत में ‘वर्चुअल स्टोर' के साथ अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन बिक्री शुरू की है।

यामाहा मोटर इंडिया समूह के अध्यक्ष मोटोफुमी शितारा ने कहा, ‘‘डिजिटल का भविष्य है, और वर्चुअल स्टोर के साथ हमारी नई वेबसाइट भारत में दोपहिया ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए तैयार है।'' उन्होंने कहा कि कंपनी सुरक्षित, विश्वसनीय और आकर्षक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यामाहा के खुदरा परिचालन का डिजिटलीकरण कर रही है।(एजेंसी)

Delhi CJP Protest LIVE: पुलिस हिरासत में मनीष सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास द्वारका भेजे गए; आशुतोष रांका दिल्ली में

मुझे नहीं पता कौन है दिपके... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री, बोले- जनता ही सब करेगी तो कोर्ट बंद कर दो

CJP Protest: दिल्ली में मेट्रो के 45 स्टेशन और कनॉट प्लेस बाजार बंद, नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

Jantar Mantar Protest: ट्रेन-मेट्रो पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका, क्या एक्शन लेगी अदालत?