File Pic 
आर्टिकल

डेंटिस्ट के पास जाने के नहीं थे जरुरी पैसे, महिला ने खुद ही उखाड़ डाले अपने 11 दांत, अंजाम देख चौंक जाएंगे आप

राहुल गोस्वामी

लंदन. एक बड़ी ही हैरत कर देने वाली खबर के अनुसार, ब्रिटेन (Britain) में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने केवल इसलिए अपने 11 दांत उखाड़ लिए, क्योंकि उसके पास प्राइवेट डेंटिस्ट (Dentist) के पास जाने के लायक पैसे नहीं थे। इस महिला का ये भी कहना है कि उसके क्षेत्र के सरकारी हॉस्पिटल में कोई डेंटिस्ट नहीं था और प्राइवेट डॉक्टर के पास वो जा नहीं सकती थी। इसलिए उसने एक-एक करके अपने 11 दांत खुद ही उखाड़ लिए हैं। 

महिला ने कर दिया था मुस्कुराना बंद 

दरअसल ‘मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेनिएल वाट्स (Danielle Watts) ने बीते 3 सालों में अपने 11 दांत उखाड़ के रख दिए हैं। इस घटना पर उनका कहना है कि उन्हें अपने आसपास कोई NHS डेंटिस्ट नहीं मिला और प्राइवेट डॉक्टर की फीस भरना उनके बूते के बहार की बात थी। ऐसे में ये उनकी मजबूरी थी कि, उन्हें खुद ही अपने खराब दांतों को निकालना पड़ा। डेनिएल के मुंह में अब केवल कुछ ही दांत बचे हैं और उन्होंने इसके चलते अब मुस्कुराना भी बंद कर दिया है।

अब हर दिन लेती है पेनकिलर टेबलेट्स

इसके साथ ही डेनिएल ने यह भी कहा कि, " मैं मुस्कुराना तो भूल गई हूं, मेरा आत्मविश्वास पूरी तरह से खत्म हो गया है। मुझे अब हर दिन पेनकिलर लेनी ही पड़ती है।" दरअसल महिला के घर के पास जो NHS सर्विस थी वो करीब 6 साल पहले बंद हो गई थी। इसके बाद से उन्हें खुद भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, मैंने हर जगह पता किया, लेकिन किसी ने भी NHS पेशेंट का इलाज करने से साफ़ इंकार कर दिया, हालांकि उन्हें प्राइवेट डॉक्टर जरूर सुझाए गए।

लंदन में काफी महंगे प्राइवेट डेंटिस्ट

वहीं डेनिएल ने बताया कि उनके दांतों में परेशानी हो रही थी। कुछ हिल भी रहे थे, इसलिए उन्होंने अपने आप ही उन्हें निकाल दिए। उन्होंने ये भी कहा कि, "यह काफी पीड़ादायक प्रक्रिया थी, मगर मेरे पास कोई दूसरा विकल्प भी तो नहीं था।" बता दें कि लंदन में प्राइवेट डेंटिस्ट की फीस काफी ज्यादा रहती है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए उनसे इलाज लेना बिलकुल भी संभव नहीं हो पता, इसलिए लोग सरकारी अस्पतालों का रुख करते हैं। फिलहाल डेनिएल अपने दुखों और टूटे दांतों के चलते मुस्कुराना भी भूल गयी है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट