आर्टिकल

सिलीगुड़ी: मैंगो फेस्टिवल में पहुंचा दुनिया का सबसे महंगा आम 'मियाजाकी', कीमत जानकर आ जाएंगे 'चक्कर'

राहुल गोस्वामी

नईदिल्ली. जहां एक तरफ आम फलों का राजा माना जाता है, वहीं गर्मी में इसकी आवक शुरू होने के साथ ही लोगों के चेहरे खिल जाते हैं।  ऐसे ही आम के दीवानों के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मैंगो फेस्टिवल का 7वां संस्करण अब विधिवत शुरू हो गया है। जी हां इस तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल में दुनिया के सबसे महंगे आम 'मियाजाकी' को भी प्रस्तुत किया गया है। इस आम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 2। 75 लाख रुपये/किलो बतायी गई है।

आम की 262 से अधिक किस्में हुईं पेश 

सिलीगुड़ी के एसोसिएशन फॉर कंजर्वेशन एंड टूरिज्म (एसीटी) के सहयोग से मोडेला केयरटेकर सेंटर एंड स्कूल (एमसीसीएस) ने इस फेस्टिवल का आयोजन किया है। इस फेस्टिवल की शुरुआत सिलीगुड़ी के एक मॉल में बीते 9 जून से हो गई है। इसमें नवाबी 'मियाजाकी' के अलावा आम की 262 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। 

उदयपुर और भोपाल में भी चल रहा मैंगो फेस्टिवल

गौरतलब है कि, इस समय मैंगो फेस्टिवल भोपाल और उदयपुर जैसे कई बड़े शहरों में भी आयोजित हुआ है। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें 40 से ज्यादा आम की वैरायटी पेश की जाएगी, जिसे आप खरीद भी सकते है।

इन आमों की रहेगी ताबड़तोड़ बिक्री

वहीं नाबार्ड की 'अपनी वाड़ी' परियोजना के तहत छठवें मैंगो फेस्टिवल का आयोजन भोपाल में हो रहा है। इसका आयोजन बीते 8 से 12 जून तक होगा। नाबार्ड के अनुसार इस अवसर पर पूरे राज्य में वाड़ी परियोजना के तहत आमों की कई और ख़ास वैरायटी दिखाई जाएंगी। इसमें सुंदरजा, केसर, चौसा, लंगडा एवं दशहरी आदि आम, जनता को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। तो तैयार रहिये नवाबी 'मियाजाकी' के लिए।  

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी