Pic: ANI 
आर्टिकल

UN महासचिव मिले मुंबई आतंकी हमले में जीवित बची देविका से, जानें कैसी रही मुलाकात

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. आज संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस (United Nations Secretary-General, António Guterres) ने 26/11 मुंबई हमले में जीवित बची देविका (Devika) से मुलाकात की, जिन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर गोली लगने से चोट लगी थी। गौरतलब है कि, उनकी गवाही से ही आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा चलाया गया था। जिसके चलते बाद में कसाब फांसी के फंदे तक पहुंचा और 26/11 मुंबई हमले का न्याय हुआ। 

गौरतलब है कि, आज UN महासचिव गुतारेस से हुई मुलाकात के बाद, देविका रोटावन ने बताया कि, मैंने उनसे कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर हुए हमले में घायल हो गई थी और फिर कैसे मैंने अदालत में अजमल कसाब की पहचान की। मैंने उनसे यह भी कहा कि मैं और भी पढ़ना चाहती हहूं और एक अधिकारी बनना चाहता हूं, ताकि मैं भी आतंकवाद को खत्म कर सकूं। "

बता दें कि, आज संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 26/11 मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को ताज होटल में 26/11 पीड़ितों के स्मारक संग्रहालय में श्रद्धांजलि दी। यहां गुतारेस ने कहा कि, “आतंकवाद पूर्ण बुराई है। कोई कारण, बहाना, कारण, शिकायतें आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकतीं। आज की दुनिया में इसका कोई स्थान नहीं है। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जहां इतिहास में सबसे बर्बर आतंकवादी कृत्यों में से एक हुआ, जहां 166 लोगों ने अपनी जान गंवाई।” पता हो कि, ताजमहल पैलेस होटल उन स्थानों में से एक था, जिन्हें 26 नवंबर 2008 को हुए भयानक आतंकवादी हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था।   

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?