File Pic 
आर्टिकल

आज है मिलाद-उन-नबी, PM नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं मुबारकबाद

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को लोगों को मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi) की मुबारकबाद दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दया और भाईचारे की भावना हमेशा कायम रहे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मिलाद-उन-नबी मुबारक हो। जब जगह शांति और समृद्धि रहे। दया और भाईचारे की भावना हमेशा कायम रहे। ईद मुबारक।'' 

इसके साथ ही आज के इस मुबारक दिन पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। 

बता दें कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए, हम सब पैगम्‍बर मुहम्‍मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें।

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण