Representative Image 
आर्टिकल

महाराष्ट्र: ठाणे के डोंबिवली में परफ्यूम सामग्री और कपड़ों के गोदामों में लगी भयंकर 'आग', कोई हताहत नहीं

राहुल गोस्वामी

ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले के डोंबिवली एमआईडीसी इलाके में परफ्यूम के गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि आग देर रात करीब दो बजे लगी और सुबह साढ़े आठ बजे इसपर पूरी तरह काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, “दुर्घटनावश, गोदाम के पास एक सीएनजी स्टेशन स्थित है। डोंबिवली एमआईडीसी, कल्याण, टीएमसी, उल्हासनगर, अंबरनाथ, एनएमएमसी और तलोजा की दमकल की आठ गाड़ियों को तैनात किया गया।” उन्होंने कहा कि दो गोदाम आग की चपेट में आ गए, जिनमें परफ्यूम सामग्री और कपड़े रखे हुए थे। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू