आर्टिकल

जानें कौन हैं सुधा मूर्ति? जिन्हें राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, पढ़ें उनके बारे में

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार, देश के मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayan Murty) की पत्नी और मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति (Sudha Murty) को आज राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस बाबत आज PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट से जानकारी दी।

राज्यसभा के लिए नॉमिनेट

जानकारी देते हुए आज PM मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि,भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है।

कौन हैं सुधा मूर्ति 

किसी भी परिचय की मोहताज नहीं, सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उनकी बेटी अक्षता मूर्ति UK  के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। बीते 74वें गणतंत्र दिवस पर सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनका का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक के  शिगांव में हुआ था। 

उन्होंने बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। अपने समय में वे इंजीनियरिंग कॉलेज में 150 स्टूडेंट्स के बीच दाखिला पाने वाली वह पहली लड़की थीं। वहीं जब वह क्लास में फर्स्ट आईं तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उन्हें पदक से सम्मानित किया था। बाद में उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट