आर्टिकल

बुलढाणा हादसे में वर्धा के कुछ यात्रियों की हुई मौत, अब तक 4 मृतकों की पहचान

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई/वर्धा. बीती शुक्रवार देर रात बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से कम से कम 25 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई है। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस बस का एक टायर फटने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

इस हादसे में बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की झुलसने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी 7 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी दें कि आज 1 जुलाई 2023 को नागपुर से मुंबई की ओर जा रही विदर्भ ट्रेवल्स की एक निजी बस (MH 29 BE 1819) लगभग 2 बजे मौज पिंपलखुटा, तहसील सिंदखेड राजा, जिला बुलढाणा में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

वर्धा से ये यात्री थे सवार 

वहीं वर्धा जिले से कुछ यात्री उक्त बस में सवार थे। मामले पर स्थानीय बुकिंग कार्यालय से प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है। इसमें कुछ यात्रियों का पूरा नाम और पता उपलब्ध नहीं है।  सूत्रों के अनुसार, वर्धा से बैठा हुआ 1 यात्री हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है। घटना बाबत वर्धा विधायक डॉ पंकज भोयर ने जिलाधिकारी राहुल कार्डिले और SPनुरुल हसन से चर्चा कर परिस्थिति की जानकारी ली है। 

यहां देखें लिस्ट

जिला प्रशासन की ओर से उक्त बस में यात्रा करने वाले व्यक्ति के परिजन जिला नियंत्रण कक्ष (07152-243446) अथवा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शुभम घोरपड़े (8888239900) से संपर्क कर सकते हैं।

इस भयंकर रोड एक्सीडेंट के बाद हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आज मुंबई से बुलढाणा के लिए रवाना होंगे। दोनों एक साथ ही बुलढाणा जा रहे हैं। सड़क हादसे में मारे गए परिजनों के 5-5 लाख रुपये की मदद राज्य के CM एकनाथ शिंदे सरकार ने ऐलान किया है। वहीं PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख देने का ऐलान किया है। साथ घायलों को 50-50 हजार की मदद दी जाएगी।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित