आर्टिकल

शिल्पा शेट्टी पति के बिना बच्चों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं गणेश चतुर्थी, एक्ट्रेस ने शेयर की Photo

आपको बता दें फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

सोनू शुक्ला

मुंबई: आज गणेश चुतर्थी है। भगवान गणेश के भक्तो को लिए बहुत खास दिन। आज का यह त्योहार भगवान गणेश के जन्मदिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। आज के दिन भगवान गणेश की हर घर में आगमन किया जा रहा है। ऐसे से अब आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन तैयार पर बॉलीवुड स्टार्स भी हर साल गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आते है।

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी शामिल है। शिल्पा शेट्टी हर साल गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आती है। इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने घर में बप्पा का आगमन किया है। आपको बता दें इस वक़्त शिल्पा शेट्टी के राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से उनका परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा है। ऐसे मुश्किल समय में भी  एक्ट्रेस ने इस बार गणपति बप्पा को अपने घर लाना नहीं भूलीं।

अब हाल ही में शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर किया है। फोटो में एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ इस साल गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट कर रही हैं। तस्वीर की बात करें तो शिल्पा अपने दोनों बच्चे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटो में शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीशा ने पिंक कलर की एक जैसी ड्रेस पहनी है। तस्वीर में शिल्पा अपने दोनों बच्चों को मोदक खिलाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ॐ गन गणपतए नमो नमः! श्री सिद्धिविनायक नमो नमः! अष्ट विनायक नमो नमः! हमारे गन्नू राजा दोबारा हमारे घर आए।  हमारे 11 साल।

आपको बता दें फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे