स्टार प्लस का नंबर वन शो अनुपमा इन दिनों दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। इस सीरियल में सभी किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं। ऐसे में इस शो में किंजल का किरदार निभानेवाली अदाकारा निधि शाह को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं। इस शो में निधि शाह परितोष की बीवी और अनुपमा की बड़ी बहु का किरदार निभा रही हैं।
सीरियल में संस्कारी बहु का किरदार निभानेवाली अदाकारा निधि शाह रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। निधि शाह (Nidhi Shah) वैसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब निधि शाह ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में निधि शाह ने मरून कलर का लहंगा पहन फोटोशूट करवाया हैं। इस फटोशूट में उनका देसी अंदाज के साथ उनका ग्लैमरस अंदाज भी देखने को मिल रहा हैं। इस फटोशूट में वह बेहद की कमाल की नजर आ रही हैं। उनके इस हॉट देसी अंदाज से नज़रें हटाना काफी मुश्किल होगा। निधि शाह (किंजल) की इन फोटोज को देख परितोष भी उन्हें अपना दिल दे बैठेंगे। निधि शाह के इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
वैसे आपको निधि शाह (किंजल) की यह तस्वीरें कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में बताएं।