File Photo 
आर्टिकल

MP: 'लव जिहाद' रोकने शिवराज सरकार का फरमान- बिना आइडेंटी कार्ड के नहीं मिलेगा गरबा पंडाल में प्रवेश

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां अब गरबा पंडालों (Garba Pandals) में प्रवेश के लिए आपको पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। वहीं बिना पहचान पत्र अब गरबा पंडालों में प्रवेश नही मिलेगा। दरअसल मध्यप्रदेश की 'शिवराज सरकार' ने प्रदेश में लव जिहाद के मामले रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। 

वहीं प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने हाल ही में ग्वालियर में दिए अपने बयान में कहा कि, चूँकि गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे। अब सभी गरबा आयोजक सतर्क और सजग रहें। अब से गरबा पंडाल में जो भी आये, वह जरुर से अपना आइडेंटी कार्ड लेकर आएं। बगैर पहचान के गरबा पंडाल में कोई प्रवेश कर नहीं सकता। ये सब के लिए सलाह भी है और नसीहत भी ।

मामले पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, यहां हमारे लोग और सहयोगी संगठन सभी जागरूक है, क्योंकि गरबा पंडाल लव जिहाद का एक बड़ा माध्यम बन गए थे। इसलिए अब जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर गरबा पंडाल में कतई ना आये। क्योंकि अक्सर देखा जा रहा है कि, कुछ खास समुदाय सामाजिक कार्यक्रम को टारगेट कर रहे हैं इसके साथ ही गरबा पंडाल के माध्यम से लव जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसे भी अब जरुर से रोकने की जरूरत है। 

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी