आर्टिकल

MP: पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 चरणों में होंगे 'इलेक्शन', आचार संहिता लागू, जानें पूरा कार्यक्रम

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश से आ रही दोपहर कि बड़ी खबर के अनुसार,यहां त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की घोषणा अब कर दी गई है। इस बाबत आज राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने पंचायत चुनाव का ऐलान किया। आज आयुक्त सिंह ने कहा कि, बारिश के कारण पहले पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। 

वहीं अब पंचायत क्षेत्र के लिए आचार संहिता आज से लागू हो गई है। हालाँकि नगरीय निकाय में इसका प्रभाव नहीं होगा। इसके पहले चरण में 25 जून को, दूसरे 1 जुलाई चुनाव और 8 जुलाई को तीसरे चरण में चुनाव होगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन जगहों पर मतदान होगा। हालाँकि पंचायत चुनाव EVM से नहीं होंगे और मतपत्रों के जरिए यह चुनाव होगा।इसके साथ ही 15 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषणा के साथ आचार संहिता भी समाप्त हो जाएगी।

ऐसा है चुनाव कार्यक्रम 

  • 30 मई को निर्वाचन की अधिसूचना कलेक्टर द्वारा होगी। 
  • 30 मई से नाम निर्देशन पत्र प्रारंभ। 
  • नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जून होगी। 
  • नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून 3:00 बजे तक होगी। 
  • चुनाव चिन्ह का आवंटन 10 जून की शाम को किया जाएगा।

कब है ग्राम पंचायत निर्वाचन का मतदान 

  • मतदान का प्रथम चरण 25 जून को होगा। 
  • मतदान का दूसरा चरण 1 जुलाई को होगा
  • मतदान का  तीसरा चरण 8 जुलाई को होगा
  • ग्राम पंचायत निर्वाचन का परिणाम 14 जुलाई को होगा। 

कब है जनपद पंचायत निर्वाचन का मतदान

  • मतगणना पहला चरण 28 जून को। 
  • मतगणना दूसरा चरण 4 जुलाई को। 
  • मतगणना तीसरा चरण 11 जुलाई को। 
  • जनपद पंचायत निर्वाचन और जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 14 जुलाई को होगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?