आर्टिकल

दमकल विभाग को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाए

कमर.काजी

उल्हासनगर. घटना, दुर्घटना हो या फिर प्राकृतिक आपदा लोगों की मदद के लिए अग्निशमन दल (Fire Brigade) के कर्मचारी और उनके अधिकारी पहुंचते है। परेशानी के मौके पर मददगार साबित होने वाले दमकल कर्मियों व विभाग को अच्छी गुणवत्ता वाली अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग मनसे (MNS) ने की है। ऊक्त मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख के नेतृत्व में मनसे के एक प्रतिनिधि मंडल ने मनपा के उपायुक्त से मुलाकात की व एक लिखित निवेदन पत्र दिया। पत्र में लिखा है कि आपात स्थिति महकमे के अधिकारी और इस विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।  

मनसे शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख के अनुसार, उल्हासनगर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग को मुंबई महानगरपालिका के अग्निशमन दल की तरह अत्याधुनिक वाहन या अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसके न होने के कारण आपात स्थिति में एनडीआरएफ, टीडीआरएफ जैसे आपातकालीन कर्मियों को मदद के लिए बुलाना पड़ता है। यह भी कहा कि मनपा प्रशासन जहां चाहता है वहां करोड़ों रुपए खर्च करता है, तो इस विभाग को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने में भी खर्च करना समय की मांग है क्योंकि इससे लोगों की जिंदगी जुड़ी है।

अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध

उल्हासनगर मनपा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अत्याधुनिक दमकल वाहनों के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। जिला सचिव संजय घुगे व नगर अध्यक्ष बंडू देशमुख ने प्रशासन से कर्मचारियों व उनके परिजनों को मेडिक्लेम जैसी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का अनुरोध भी किया है, इस अवसर पर मनसे सचिव तनमेश देशमुख मौजूद थे।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट