Pic: ANI 
आर्टिकल

महाराष्ट्र: विधानसभा के बाहर बीजेपी-MVA विधायकों में जोरदार बहस और धक्का-मुक्की, देखें Video

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार आज कुछ BJP विधायकों और महा विकास अघाड़ी (MVA) के विधायकों में राज्य विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध को लेकर एक बहस छिड़ गई है। इतना ही नहीं आज इस घटना का विडियो, सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है।

ANI के ट्विटर हैंडल में इस विडियो को अगर देखें तो राज्य विधानसभा के बहार आप BJP विधायकों और महा विकास अघाड़ी के विधायकों को कहा-सुनी करते हुए देख सकते हैं।दरअसल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार पर तंज कसने के लिए गाजर लेकर आए थे। शिंदे गुट के विधायकों ने राकांपा विधायकों से गाजर छीनने की कोशिश की जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

इसके बाद दोनों पक्षों के कुछ विधायकों ने बीच-बचाव कर तनाव को शांत किया। दोनों पक्षों के सदस्य कुछ देर तक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और फिर कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन में चले गए। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को संपन्न होगा।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में चले सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी और एकनाथ शिंदे ने BJP की मदद से सरकार बना ली थी। 

लेकिन इसी बीच अब राजनीतिक एक्सपर्ट्स यह कयास लगाते रहे कि महा विकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों का भविष्य किस तरफ जाएगा। तब मामले पर NCP सुप्रीमो शरद पवार ने कहा था कि, "मेरी इच्छा है कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन को 2024 विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ना चाहिए।"

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार