Pic: Social Media 
आर्टिकल

'होली' के पहले MP को मिला 53वां जिला, मऊगंज अब 3 तहसील वाला नया 'डिस्ट्रिक्ट'

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, अब यहां एक और नया जिला बनाया गया है। जी हां, अब मऊगंज (Mauganj) प्रदेश का 53वां जिला बन गया है। दरअसल रीवा से अलग होकर यह नया जिला मऊगंज बनाया गया है। फिलहाल 3 तहसील मिलाकर यह नया जिला बना है।

इस नवीन जिले में 1070 गांवों को शामिल किया गया है। वहीं तीन तहसीलों की 12 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हल्के होंगे। पता हो कि, अभी रीवा जिले में 2817 गांव, 12 तहसील, 857 पटवारी हल्के व 42 राजस्व निरीक्षक मंडल है। मऊगंज अभी रीवा जिले के 65 किलोमीटर दूर व हनुमना 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अब तक मध्यप्रदेश में अभी 52 जिले है। मऊगंज जिले बनने के बाद प्रदेश का 53 वां जिला होगा। बता दें कि, साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा था कि अगर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनती है तो वह मऊगंज को जिला बनाएंगे। वहीं फिर 18 मार्च 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 3 नए जिले उज्जैन में नागदा, गुना में चाचौड़ा और सतना में मैहर को नया जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन फिर कांग्रेस की सरकार जाने के बाद इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर