वाशिम. कोरोना वायरस की तीसरी लहर में छोटे बच्चों को संक्रमण होने की संभावना रहने का अंदाज जताया जा रहा है़ ऐसे में जिले के एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बालरोग विशेषज्ञ नहीं होने की जानकारी मिल रही है़ छोटे बच्चों के संदर्भ में शहरों में बालरोग विशेषज्ञ उपलब्ध है़ लेकिन इसकी तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा का अभाव रहने की स्थिति सामने आ रही है़
जिले में कोरोना की पहली लहर से अधिक दूसरी लहर में अधिक मरीज पाए जाकर जनजीवन प्रभावित हुआ था़ दूसरी लहर में जिले में 15 वर्ष आयु के भीतर रहनेवाले 1,787 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए थे़ इस दौरान जून महीने से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है़ लेकिन संभावित तीसरी लहर में बच्चों को कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक रहने का विशेषज्ञों व्दारा बताया जा रहा है.
इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए जिले में बालरोग विशेषज्ञों का टास्क फोर्स स्थापित किया गया. वाशिम व कारंजा के सरकारी अस्पतालों में बच्चों के लिए सुसज्ज बेड की व्यवस्था भी की गई़ जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 153 उपकेंद्र है़ इन में से एक भी स्वास्थ्य केंद्र में बालरोग विशेषज्ञ नहीं है.
जिससे भविष्य में यदि कोरोना की तीसरी लहर आयी तो ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए शहरी क्षेत्र पर ही लाना पड़ेगा़ जिससे मरीजों को शहर के चिकित्सालय तक पहुंचने में समय लगने से मरीज बच्चों के जान को खतरा होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता़ इस में ग्रामीण क्षेत्रों में बालरोग विशेषज्ञ नहीं रहने से वहां पर कार्यरत डाक्टरों को ही प्रशिक्षण व आवश्यक जानकारी देकर विशेषज्ञ बनाया जा रहा है़ इसे देखते हुए तीसरी लहर में छोटे बच्चों का खतरा अधिक रहने की संभावना जतायी जा रही है.
शहरी भागों में जिला सामान्य अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में 6 तो कारंजा उप जिला अस्पताल में 2 बालरोग विशेषज्ञ कार्यरत है़ वाशिम व कारंजा में सरकारी अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड की व्यवस्था भी की गई है़ वाशिम में जिला सामान्य अस्पाताल में वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था भी की गई है.
इस संदर्भ में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा़ आहेर के अनुसार संभावित तीसरी लहर पर ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप केंद्र के डाक्टर, पारिचारिका, स्वास्थ्य सेवक आदि को विशेषज्ञों व्दारा प्रशिक्षण व आवश्यक जानकारी दी जा रही है़ इस में बच्चों के कोरोना लक्षण किस प्रकार से पहचाने, कौनसी सतर्कता रखे, कौनसे उपचार शुरू करें. आदि की जानकारी डाक्टर समेत कर्मचारियों को दी जा रही है.