आर्टिकल

जांभोरा में चरवाहों को रौंदने की परंपरा कायम

नवभारत डेस्क

वरठी (सं). मोहाड़ी तहसील के जांभोरा गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों के पैरों के नीचे चरवाहों को रौंदने की परंपरा डेढ़ सौ वर्षों पहले से चली आ रही है. यह परंपरा रविवार को जांभोरा गांव के सभी चरवाहों व किसानों के माध्यम से की गई.

जांभोरा में, गाय की रैली आयोजित की जाती है. और पूरे गांव में चरवाहों के माध्यम से घुमाया जाता है. इसके साथ ही, गांव के गांधी चौक परिसर में एक सार्वजनिक गोधन तैयार किया जाता है. और सड़क के बीच में चरवाहों को लेटाकर सैकड़ों गायों के पैरों के नीचे इन चरवाहों को रौंदने की परंपरा डेढ़ सौ वर्षों से चली आ रही है.

जांभोरा निवासी विनायक परतेकी ने इस वर्ष इस परंपरा को बनाए रखा है. परतेकी परिवार की यह 5 वीं पीढ़ी कहा जाता है. पूरे वर्ष किसान व चरवाहों द्वारा गायों को घायल किया जाता है, लेकिन गायों द्वारा सभी के लिए समान प्यार मिलता है. इसलिए, गोवर्धन पूजा के दिन, चरवाहे अपनी गाय के पैरों के नीचे आते हैं और अपनी गलती को सुधारते रहते हैं. इस तरह की जानकारी किसान यादोराव मुंगमोडे ने दी. जांभारों परिसर के बुजुर्गों द्वारा बताया जाता है कि इस परंपरा में आज तक कोई भी चरवाह जख्मी नहीं हुआ है.

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत