आर्टिकल

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान बारिश में खुद छाता लेकर ड्राइवर को भीगता छोड़ आईं, तो ट्रोल्स ने लगा दी क्लास

सोनू शुक्ला

मुंबई: एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुजैन खान को मंगलवार को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया. इस दौरान मुंबई में काफी बारिश हो रही थी। उस दौरान अपनी कार से बाहर निकलते वक्त सुजैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद ट्रोल्स उन पर बरस पड़े। अब सुजैन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुजैन खान अपनी कार से निकल कर बाहर आती हैं। बाहर बारिश होने के कारण सुजैन के ड्राइवर उन्हें फटाफट छाता थमा देते हैं। सुजैन ड्राइवर की फिक्र किए बिना छाता लेकर आगे चली जाती हैं, वहीं उनके ड्राइवर को बारिश में भीगना पड़ जाता है। बस इसी बात ने यूजर्स को भड़का दिया है। वे सुजैन को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। बता दें यह पहली बार नहीं है जब सुजैन खान को ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है, इससे पहले भी वह अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।

सुजैन खान अली गोनी के बाई अरसलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों की तरफ से इस पर कोई  कंफर्मेशन नहीं आई है। सुजैन खान की शादी ऋतिक रोशन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी दोनों की अच्छी बॉन्डिंग है। इस शादी से उनके दो बेटे हैं। बेटों की परवरिश के लिए दोनों साथ आते हैं। ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक कपल हुआ करते थे। 14 साल एक साथ जिंदगी बिताने के बाद दोनों अलग हो गए, हालांकि बच्चों की वजह से दोनों अक्सर साथ-साथ देखे जाते हैं। 

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक