नई दिल्ली. आज जहाँ देशभर में रंगों का त्योहार पूरे धूमधाम और ख़ुशी के साथ मनाया जा रहा है। वहीं लोग होली (Holi) के इस रंगबिरंगे मौके पर जैसे रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस रंगीले त्यौहार को अलग-अलग अंदाज में मनाते हुए दिख रहे हैं। आज कहीं होली के गाने के बीच लोग झूमकर इसे मना रहे हैं तो कहीं फूलों के साथ।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत देश के कई बड़े और दिग्गज राजनेताओं ने इस खास और पवन मौके मौके पर देशवासियों को होली की बधाई प्रेषित की है।
राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी समेत इन बड़े नातों ने दी बधाई
आज होली के पवन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि,- आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।"
इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने रंगों के इस त्योहार के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।"
साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे।"
साथ ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अपनी तरफ से होली की बधाई दी। उन्होंने कहा- "सभी देशवासियों को रंग, उमंग और सद्भाव के पावन पर्व 'होली' की हार्दिक शुभकामनाएं। होली का यह मंगल पर्व, सभी के जीवन में अपनों का प्यार बनाए रखे, आपसी भाईचारा बढ़े और हर देशवासी राष्ट्रनिर्माण की भावना से प्रेरित होकर आगे बढ़े, ईश्वर से यही कामना करता हूँ।"
कांग्रेस के राहुल गांधी ने भी होली पर ट्वीट करते हुए कहा कि, "दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!"