नई दिल्ली. जहां एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में बीते मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी (V Senthil Balaji) और उनके करीबियों के घर पर छापेमारी की। वहीं चेन्नई में सेंथिल के घर पर देर रात तक चली तलाशी के बाद ED ने आखिरकार उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
लेकिन वहां भी आज एक हाईवोल्टेज ड्रामा दिखा। दरअसल वहां वो कार की सीट पर लेटे थे और कराह रहे थे। जैसे उनको बड़ा दर्द हो रहा हो। वो बेचैन हो रहे थे। इसी दौरान उनके समर्थक भी वहां आ गए।
आज वी सेंथिल बालाजी को जैसे ही ED हिरासत में लेकर पूछताछ करने ले जा रही थी, वो तुरंतही वो जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। ED के अधिकारी तुरंत उनको अस्पताल ले गए। अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
इसके साथ ही ED के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। जब वहां पर उनके समर्थक इकट्ठा हो गए। ऊर्जा मंत्री कार में लेटे हुए थे और कराहते हुए नजर आए। DMK सांसद और वकील एनआर एलांगों ने बताया कि सेंथिल बालाजी को अब ICU में शिफ्ट किया गया है।
वहीं DMK नेता ने कहा कि ED ने आधिकारिक तौर पर बालाजी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने यह भी बताया कि, जब वो अस्पताल पहुंचे थे तो देखा कि सेंथिल बालाजी को आईसीयू में ट्रांसफर किया गया था। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। उनकी स्थिति क्या है वो डॉक्टर ही बता सकते हैं।
वहीं DMK सांसद ने कहा कि, ऐसा लग रहा है कि जैसे उनके साथ मारपीट की गई हो। डॉक्टर को अच्छे से रिपोर्ट तैयार करना चाहिए। सभी चोटों के निशान भी नोट करने की आवश्यकता है। वहीं आधिकारिक तौर पर तो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
इधर मामले पर तमिलनाडु BJP के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपथी ने कहा कि, "यह DMK द्वारा पूरा नाटक किया जा रहा है। ED द्वारा वी। सेंथिल बालाजी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनको ED के साथ सहयोग करना चाहिए। हमने पहले भी ऐसी घटना देखी हैं जहां कनिमोझी और और ए। राजा को 2G मामले में CBI द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मैं राज्य के मुख्यमंत्री एम। के। स्टालिन से सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने की मांग करता हूं।"