नई दिल्ली. एक खबर के अनुसार पश्चिमी जर्मनी (Germany) में पुलिस ने स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग (Greta Thunberg) और अन्य प्रदर्शनकारियों को बीते मंगलवार को एक खुली कोयले की खान के पास से हिरासत (Arrest) में लिया गया है। मिली खबर के अनुसार यहां ये लोग खदान के विस्तार के वास्ते रास्ता बनाने के लिए एक गांव के विध्वंस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे ।
सामाजिक कार्य या सिर्फ नाटक
हालांकि वहीं कुछ लोग इसे ग्रेटा थुनबर्ग का महज नाटक मान रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर ग्रेटा का एक विडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे उनको और गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों को हंसी मजाक करते हुए देखा जा रहा है, मानो वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसको लेकर अब लोगों ने भी ग्रेटा को महज एक अभिनेत्री का दर्जा दे रहे हैं, जो सामाजिक कार्य का ढिंढोरा पीटती हैं।
क्या है मामला
गौरतलब है कि, पश्चिमी जर्मन राज्य नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में कई स्थानों पर खनन का विरोध कर रहे सैकड़ों लोगों में भी इसमें शामिल है, जो पिछले दो जलवायु कार्यकर्ताओं द्वारा लुएत्ज़ेरथ गांव के नीचले इलाके में एक सुरंग में छिपकर स्थान छोड़ दिया था. हालांकि, पुलिस के अनुसार ग्रेटा थनबर्ग को थोड़ी देर हिरासत में रखने के बाद ही रिहा कर दिया गया था।
मामले पर पुलिस ने बताया कि, कोयला खदान के विस्तार के लिए रास्ता बनाने के लिए लुएत्जेरथ गांव को उजाड़ने के विरोध में जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जरुरी हिरासत में लिया गया था। हालाँकि इसके पुलिस ने चेतावनी भी दी थी कि अगर कार्यकर्ता अपने समूह के साथ इस खदान के किनारे से नहीं हटे तो उन्हें बलपूर्वक वहां से हटाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस खदान से जो भी कोयला निकाला जाएगा वो उसे लिग्नाइट कहते हैं। पता हो कि 'लिग्नाइट' सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाला कोयला होता है, साथ ही यह सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाला जीवाश्म ईंधन भी है। वहीं इस खदान के विस्तार के लिए पूरे गांव को खाली कराकर उसे हटाया जा रहा है, जिस अभियान में फिलहाल 1000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी लगे हैं।