जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई (India's national dessert Jalebi) है। यह बेहद ही स्वादिष्ट (Tasty) होती है, इसके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वहीं यह दिखने में नारंगी रंग (Orange Colour) की होती है, लेकिन आज हम आपको हरे रंग की जलेबी (Green Jalebi) बनाना सिखाएंगे। यह खाने में भी बेहद टेस्टी होती है और दिखने में बहुत सुंदर और इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए आपको बताएं इसकी रेसिपी (Recipe)…
सामग्री:
विधि-
हरी जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में मैदा, फूड कलर और दही मिला लें। फिर इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं और 6-7 घंटों के लिए अलग रख दें। अब पैन में पानी, चीनी डालकर चाशनी तैयार करे लें। चाशनी के तार छोड़ने पर इसे आंच से उतार लें। फिर अलग पैन में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें। उसके बाद कपड़े में बैटर भर कर उससे जलेबियां बनाएं। जलेबियों को दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। फिर इसे चाशनी में 1 मिनट तक रखें। लीजिए तैयार है आपकी टेस्टी हरी जलेबी, अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें।