File Photo 
आर्टिकल

दिल्ली में G20 समिट शुरू, PM मोदी भारत मंडपम में ख़ास मेहमानों को कर रहे रिसीव

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम' (Bharat Mandapam) में विश्व नेताओं का शनिवार सुबह स्वागत किया। वहीं इस क्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवीला आयोजन स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल थे। इधर भारत मंडपम पहुंचे US के राष्ट्रपति जो बाइडेन का आज PM मोदी ने स्वागत किया है।  

इसके साथ ही आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी यहां प्रगति मैदान में नवनिर्मित सम्मेलन स्थल पर पहुंचीं। आज PM मोदी ने जिस जगह पर विश्व नेताओं का स्वागत किया उसके ठीक पीछे 13वीं शताब्दी की प्रसिद्ध कलाकृति कोणार्क चक्र की प्रतिकृति स्थापित की गयी है। इस चक्र को समय, प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।

जानकारी दें कि, G20 के पहले सत्र में वन अर्थ में जिओ पॉलिटिक्स के मुद्दे आज हावी रहेंगे। वहीं सभी सदस्य देश अपने-अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से वैश्विक हालात की समीक्षा करते हुए अपनी राय रखेंगे। हालांकि ख़ास  बात यह है कियूक्रेन को छोड़कर सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। इसके साथ ही सभी देशों के शेरपा ने राष्ट्राध्यक्ष के सम्मेलन के सामने अपनी फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट