File  
आर्टिकल

किसानों का आनलाइन पंजीयन

रवि शुक्ला

तिरोड़ा. किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि कार्यालय द्वारा स्वतंत्र वेबसाइट तैयार की गई है. इस वेबसाइट पर स्मार्टफोन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है. कोरोना संक्रमण के चलते नागरिकों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है. लॉकडाउन की अवधि और बढ़ा दी गई है. जिससे किसान वर्ग कृषि विभाग की योजनाओं से वंचित रहने खतरा निर्मित हुआ है. किसानों को घर से पंजीयन किया जा सके इसलिए तहसील कृषि अधिकारी मंगेश वावधने व वाय. बी. बाबनकर के मार्गदर्शन में वेबसाइट तैयार की गई है.

किसानों के वाट्सएप पर लिंक उपलब्ध
इस वेबसाइट पर तिरोड़ा तहसील के किसान पंजीयन कर सकते है. इसके लिए लिंक उपलब्ध करा दी गई है. इस लिंक की जानकारी सहायक मंडल अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, तहसील कृषि अधिकारी के पास उपलब्ध है. उक्त लिंक संबंधित किसानों को वाट्सएप पर उपलब्ध करा दी गई है. कृषि विभाग के इस नवीन उपक्रम से किसानों को घर बैठे पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध हुई है. किसानों का पूरा नाम, गांव, तहसील, मोबाइल क्रमांक, लिंक, प्रवर्ग, खेती का क्षेत्र तथा कौन सी योजना के लिए पंजीयन किया जाना है, उस योजना पर क्लिक करना होगा. इसके बाद उक्त पंजीयन कराना है.

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
ऑनलाइन पंजीयन 15 अप्रैल तक करना है. जिसमें भाऊसाउब पुंडकर फलबाग योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, तुषार सिंचाई, ठिंबक योजना, मांग के अनुसार बोड़ी, खेत तालाब, कृषि यांत्रिकीकरण उप अभियान उपसा सिंचाई साधन, एकात्मिक फलोत्पादन विकास अभियान, वन खेती उप अभियान, औषधि वनस्पति उत्पादन आदि योजनाओं का समावेश है.

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो