आर्टिकल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित ट्वीट, कही ये बड़ी बात

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. सुबह की ने बड़ी खबर के अनुसार, अब कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि, ऐसी राष्ट्रपति किसी भी देश को ना मिले। 

उदित राज का विवादित ट्वीट 

दरअसल आज कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर ट्वीट कर कहा, "द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। यहां चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर वे जिंदगी जिएं तो उन्हें पता लगेगा।"

भारत जोड़ो यात्रा पर असर 

गौरतलब है कि, आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  पहली बार भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodi Yatra) में शामिल हुईं हैं। वे आज कर्नाटक के पांडलपुरा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ 3 किलोमीटर तक पैदल चल रही हैं। इससे पहले उन्होंने कल (5 अक्टूबर) मैसूर में भीमनाकोली मंदिर के दर्शन भी किए थे। ऐसे में अब कांग्रेस नेता उदित राज के इस विवादस्पद ट्वीट के बाद शायद इस मुद्दे पर अब जोरदार विवाद कि आशंका जताई जा रही है। 

बता दें कि, राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री' नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे। कांग्रेस  का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी। 

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं