बेमेतरा फैक्ट्री ब्लास्ट 
आर्टिकल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक फैक्टरी में भयंकर विस्फोट, 6 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा के बोरसी बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के पांच किलोमीटर के गांवों में झटके महसूस किए गए।

राहुल गोस्वामी

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज यानी शनिवार 25 मई को एक फैक्टरी में हुए भयंकर विस्फोट में 6 लोग घायल हो गए हैं। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह बेरला विकासखंड के पिरदा गांव के पास स्थित फैक्टरी में हुई। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। विस्फोट में अब तक छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1794230236332368306

यह भी खबर है कि, यह धमाका इतना जोरदार था कि, फैक्ट्री के पांच किलोमीटर के गांवों में झटके महसूस किए गए। वहीं गांव के कई घरों को इस ब्लास्ट में नुकसान होने की सूचना है। इसके साथ ही इस ब्लास्ट के संबंध में बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर कई लोग मलबे में दबे हुए है। जिस समय ये ब्लास्ट हुआ उस समय सुबह की शिफ्ट में कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में बीते 23 मार्च को बॉयलर फटने से आग लग गई थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि 48 लोग घायल हुए थे। दरअसल दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से यह विस्फोट हुआ था। घायलों को फिलहाल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया कि सभी घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड