आर्टिकल

केंद्र सरकार ने बनाई 'एक देश एक चुनाव' को लेकर कमेटी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे अध्यक्ष, कांग्रेस ने कसा ये तंज

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, एक देश एक चुनाव (One Nation-One Election) पर केंद्र सरकार ने कमेटी बना दी है। मामले पर न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। आज इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जी हां, केंद्र सरकार ने देश में 'एक देश-एक चुनाव' के लिए कमेटी गठित कर दी है। रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी बिल के कानूनी पहलुओं पर विचार करेगी।

इस बाबत केंद्र सरकार ने आगामी 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संभव है कि एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी ला सकती है। उधर केंद्र की बनाई कमेटी एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी। साथ ही इसके लिए आम लोगों से भी राय लेगी।

इधर, कांग्रेस ने मोदी सरकार के फैसले का जमकर विरोध किया है। इस बाबत लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, आखिर एक देश एक चुनाव की सरकार को यूं अचानक क्या जरूरत आन पड़ी।

18 से 22 सितंबर तक दोनों सदनों का विशेष सत्र

मामले पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में बताया कि, आगामी 18 से 22 सितंबर तक दोनों सदनों का विशेष सत्र रहेगा। यह 17वीं लोकसभा का 13वां और राज्यसभा का 261वां सत्र होगा। इसमें 5 बैठकें भी होंगी। 

वहीं जोशी ने यह भी बताया कि, सत्र बुलाने के पीछे कोई एजेंडा नहीं है। साथ उन्होंने इस जानकारी के साथ पुराने संसद भवन की फोटो शेयर की है। कयास हैं कि, सत्र पुराने संसद भवन से शुरू और नए में जल्द खत्म होगा।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?