छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल विस्तार 
आर्टिकल

छत्तीसगढ़ में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्री पद के लिए इन 9 विधायकों का है नाम

राहुल गोस्वामी

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Cabinet Expansion) से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज यानि शुक्रवार 22 दिसंबर को राज्य में कैबिनेट विस्तार होगा। पता हो कि यहां नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव की शपथ हो गई है। वहीँ आज शुक्रवार को गवर्नर हाउस में हमारे मंत्रिमंडल के नये सदस्य शपथ लेंगे। इसमें जिनमें बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम और दयालदास बघेल समेत कई विधायक शामिल है। 

इस बाबत बीते गुरूवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि, “कल गवर्नर हाउस में हमारे कैबिनेट के नये सदस्य शपथ ले रहे हैं, जिनमें बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal), राम विचार नेताम (Ram Vichar Netam), दयालदास बघेल (Dayaldas Baghel), केदार कश्यप (Kedar Kashyap), लखनलाल देवांगन (Lakhanlal Dewangan), श्याम बिहारी जयसवाल (Shyam Bihari Jaiswal), ओपी चौधरी (OP Choudhary), टंकराम वर्मा (Tankram Verma) और लक्ष्मी राजवाड़े (Lakshmi Rajwade) शामिल हैं। ये नौ लोग गवर्नर हाउस में शपथ लेंगे।”

इसके साथ ही CM साय के अनुसार मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा भी जल्द ही किया जाएगा। जबकि, 9 मंत्रियों के अलावा एक और मंत्री को भविष्य में जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी। शुक्रवार को जो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें 4 OBC, 2 सामान्य, 2 ST और एक SC समुदाय से हैं।

जानकारी दें की इससे पहले मुख्यमंत्री साय अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में BJP के शीर्षनेतृव से मुलाकात करने गए थे, जहां मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा हुई। साय ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात मंत्रिमंडल के गठन पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

बताते चलें कि इससे पहले बीते 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि, अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी