आर्टिकल

बैंक अकाउंट इन कारणों से हो सकता है फ्रीज, जानें कैसे करें अनफ्रीज?

रंजन सिंह

नई दिल्ली. यदि आपने किसी बैंक में खाता खुलवाया है और आपका बैंक अकाउंट फ्रीज (Bank Account Freezes) हो चुका है तो आप अकाउंट से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं कर सकते हैं। खाता फ्रीज होने के बाद उससे सभी तरह के भुगतान भी अपने आप रुक जाते हैं। हालांकि कुछ बैंक (Bank) ऐसे मामलों में अकाउंट अनफ्रीज होने तक रियायत देते हैं, जिसमें आप पैसे जमा करा सकते हैं पर निकाल नहीं सकते। 

बैंक खाता फ्रीज होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें विधायी कार्य की वजह से, इनकम टैक्स (Income Tax) डिपार्टमेंट की और से या अदालती आदेश से बैंक अकाउंट फ्रीज किये जा सकते हैं। भारत में भारतीय रिजर्व बैंक, आयकर विभाग, न्यायालयों और भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास बैंक खातों को फ्रीज करने अधिकार प्राप्त है। 

फ्रीज से पहले नोटिस भेजता है बैंक 

बैंक किसी ग्राहक का खाता फ्रीज करने से पहले उसे नोटिस भेजा जाता है। यदि अकाउंट किसी वैध कारणों के लिए लंबे समय तक फ्रीज किया गया है तो इसे खुलवाने में काफी समय लग जाता है। 

अकाउंट इन कारणों से हो सकता है फ्रीज

  • यदि आपके खाते में अचानक से ट्रांजेक्शन बढ़ जाए। अकाउंट संदिग्ध किस्म के ट्रांजेक्शन होने लगे- जैसे ऑनलाइन परचेज की संख्या लगातार बढ़ जाना या विदेश में डेबिट कार्ड से खरीदारी होने लगे तब  बैंक ग्राहक का अकाउंट फ्रीज कर देता है। बैंक ऐसी स्थिति  है कि, ग्राहक का अकाउंट या तो हैक कर लिया गया है या डेबिट कार्ड चोरी हो गया है। 
  • रिजर्व बैंक के नियमानुसार  खाताधारक को तीन साल में एक बार, केवाईसी अपडेट करना होता है, ऐसा नहीं करने पर अकाउंट फ्रिज कर दिया जाता है। यदि आपके खाते से 6 महीने तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ तो आपका खाता फ्रीज हो सकता है।  
  • सेबी, आयकर विभाग के आदेश पर  व्यक्ति का खाता फ्रीज किया जाता है। साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी या कुछ अन्य किस्म के मामलों में अदालतें भी आरोपी के बैंक अकाउंट को फ्रिज करने का आदेश देती हैं।

अकाउंट फ्रीज होने पर क्या करें ?

  • सबसे पहले बैंक के ब्रांच में जाकर संपर्क करें और अकाउंट फ्रिज होने की वजह जानें।
  • यदि आपका खाता केवाईसी (KYC) लिंक नहीं होने की वजह से फ्रीज हुआ है तो तुरंत अपडेट कराएं। आपका अकाउंट जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
  • यदि आपका अकाउंट आयकर विभाग, सेबी या फिर किसी अदालत के आदेश पर फ्रीज हुआ है तो फिर वहां से आदेश आने से पहले बैंक प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता। 

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय