जिस थाली में खाया…जेलेंस्की ने उसी में किया छेद, ट्रंप से मिलकर यूरोप पर भड़के, लगा दिए गंभीर आरोप
Russia-Ukraine War: यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावोस में यूरोप पर हमला बोलते हुए कहा कि रूस के आक्रमण पर उसकी प्रतिक्रिया धीमी और अपर्याप्त रही, जबकि अमेरिका शांति पहल में आगे बढ़ रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Zelensky says Europe Fragmented: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को पश्चिमी देशों, विशेष रूप से यूरोप, पर कड़ा प्रहार किया। स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रूस द्वारा लगभग चार साल पहले किए गए आक्रमण के बाद यूरोप की प्रतिक्रिया न सिर्फ धीमी रही, बल्कि बिखरी हुई और अपर्याप्त भी साबित हुई है।
जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय देशों के बीच ग्रीनलैंड को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा ट्रंप कई बार यूरोपीय देशों पर अपने फायदे के लिए यूक्रेन और रूस के बीच जंग को लंबा खींचने का आरोप लगा चुके हैं।
यूरोपीय देशों को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?
अपने भाषण में वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका की शांति पहल के बीच यूक्रेन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “यूरोप भटका हुआ दिखाई देता है और अब तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर क्या रुख अपनाना चाहता है।”
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
US Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
Saudi Drone Attack: सऊदी के तेल ठिकानों पर ड्रोन अटैक की कोशिश, कतर ने बयान जारी कर जताया विरोध
Commonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
जेलेंस्की ने यूरोप की प्रतिक्रिया की तुलना अमेरिका द्वारा वेनेजुएला और ईरान के खिलाफ उठाए गए कठोर कदमों से की। उन्होंने मशहूर फिल्म ग्राउंडहॉग डे का उदाहरण देते हुए कहा कि यूरोप हर साल वही बातें दोहराता है, लेकिन जमीनी हालात में कोई ठोस बदलाव नहीं दिखता। उन्होंने कहा, “पिछले साल दावोस में मैंने अपने भाषण का अंत इसी अपील के साथ किया था कि यूरोप को यह समझना होगा कि उसे खुद की रक्षा कैसे करनी है। एक साल बीत चुका है, लेकिन कुछ भी नहीं बदला। आज मैं फिर वही बात दोहरा रहा हूं।”
ट्रंप से की खास मुलाकात
दावोस सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक को उन्होंने सकारात्मक और सार्थक बताया। इस बातचीत में युद्ध को समाप्त करने और शांति की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: स्कूल से घर लौट रहा था 5 साल का बच्चा…उठा ले गए ट्रंप के अधिकरी, मामला खुला तो मचा बवाल
मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की के साथ उनकी बैठक अच्छी रही और यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त किया जाना चाहिए। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वे जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। जब उनसे पुतिन के लिए संदेश के बारे में पूछा गया तो ट्रंप ने कहा, “युद्ध को खत्म करना होगा। बहुत से लोग मारे जा चुके हैं।”
