शी जिनपिंग का अमेरिकी दौरा! ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट, ताइवान और ईरान मुद्दों पर टिकी है दुनिया की नजर

America-China News: शी जिनपिंग 3 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। जिनपिंग का यह दौरा उस समय हो रहा है जब अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में उलझा हुआ है। अमेरिका चीन से ईरान के मुद्दे पर खुला समर्थन चाहेगा।
Amrica china
ट्रंप और जिनपिंग सोर्स ( सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jinping On Amrica Visit: चीन के राष्ट्र प्रमुख शी जिनपिंग करीब एक दशक बाद अमेरिकी दौरे पर हैं। वो भी ऐसे समय में जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। शी जिनपिंग की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

शी जिनपिंग की मेजबानी करते हुए ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति शी, श्रीमती पेंग और चीनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों, आप सभी का मैं खूबसूरत व्हाइट हाउस में स्वागत करते हुए बेहद प्रसन्न हूं। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मई में हमें बीजिंग में आपसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, जहां आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल का भव्य और सुंदर आतिथ्य सत्कार किया था।

ट्रंप ने चीन को बताया सच्चा मित्र

ट्रंप ने अपने संबोधन में चीन को सच्चा मित्र बताया है। उन्होंने कहा कि साल 2016 में मेरे पहले चुनाव के समय से ही, राष्ट्रपति शी और मैंने आपसी सम्मान और अपने लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए एक सच्ची और मजबूत मित्रता स्थापित की है। राष्ट्रपति शी और श्रीमती पेंग अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर पर पहुंचे हैं, जो हमारे देश की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ है।

सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इन क्षेत्रों में आज हम जो निर्णय लेंगे, वे आने वाले कई दशकों तक शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं। अगर हम अपने साझा हितों पर ध्यान केंद्रित करें, तो मुझे विश्वास है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

एयरपोर्ट पर खुद पहुंचे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार दोपहर को संयुक्त एंड्रयूज हवाई अड्डे पर राजकीय यात्रा के लिए पहुंचे। हवाई अड्डे पर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

एक दशक बाद अमेरिकी दौरा क्यों है खास?

चीन के राष्ट्र प्रमुख शी जिनपिंग का एक दशक के बाद अमेरिका के दौरे पर हैं। राजनीतिक और कूटनीतिक लिहाज से जिनपिंग का यह दौरा खास माना जा रहा है। ईरान से युद्ध में उलझे अमेरिका और टैरिफ के दरो में बढ़ोत्तरी के बाद चीन के राष्ट्र प्रमुख का तीन दिवसीय दौरे पर कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने की संभावना है। सूत्रों की माने तो ट्रंप ईरान के मुद्दे पर चीन का खुलकर समर्थन चाहेंगे।

अमेरिका चीन से रेयर खनिजों की सप्लाई को लेकर बात कर रहा है, जबकि चीन की प्राथमिकताओं में उन्नत अमेरिकी टेक्नोलॉजी तक पहुंच से जुड़े प्रतिबंध शामिल हैं।

Amrica china
ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

ताइवान होगा बड़ा मुद्दा

ताइवान एक बड़ा संवेदनशील मुद्दा है। रिपोर्टों के अनुसार चीन अमेरिकी हथियार बिक्री को लेकर चिंता जताता रहा है, जबकि अमेरिका-चीन संबंधों में यह मुद्दा लगातार तनाव का स्रोत है।

अमेरिका आधिकारिक रूप से 'वन-चाइना पॉलिसी' का पालन करता है, लेकिन कूटनीतिक रूप से ताइवान को हथियार बेचता है और उसकी सुरक्षा का समर्थन करता है, जिससे चीन और अमेरिका के बीच तनाव पैदा होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com