‘भारत-चीन का अच्छा पड़ोसी और…’, जिनपिंग ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, राष्ट्रपति मुर्मू के लिए भेजा खास मैसेज
Xi Jinping India Message: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर चीन और अमेरिका ने बधाई दी। शी ने भारत को अच्छा पड़ोसी और साझेदार बताया, जबकि अमेरिका ने हिंद-प्रशांत का मजबूत स्तंभ कहा।
- Written By: अक्षय साहू
शी जिनपिंग ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
China Wishes india on Republic Day: भारत आज अपना 77वें गणतंत्र दिवस माना रहा है। इस मौके पर दुनिया के कई देशों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर अमेरिका और चीन ने खास संदेश साझा किए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को “अच्छा पड़ोसी, दोस्त और साझेदार” बताया, जबकि अमेरिका ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र का अहम स्तंभ करार दिया।
चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि भारत और चीन “अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार” हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि बीते एक साल में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हुआ है, जो पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए जरूरी है। शी ने भारत और चीन को “ड्रैगन और हाथी की साथ में नृत्य करती जोड़ी” बताया और उम्मीद जताई कि दोनों देश आपसी संवाद बढ़ाकर एक-दूसरे की चिंताओं को समझेंगे तथा रिश्तों को मजबूत बनाएंगे।
गलवान घाटी की झड़प के बाद संबंधों में खटास
भारत और चीन की 3,800 किलोमीटर लंबी सीमा पर लंबे समय से विवाद रहा है। 2020 में गलवान घाटी की झड़प के बाद संबंधों में खटास आई थी, लेकिन पिछले साल से दोनों देशों के बीच संवाद फिर बढ़ा है। 2025 में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर शुरू हुईं और व्यापार में तेजी आई।
सम्बंधित ख़बरें
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
China Surveillance: लीक डेटाबेस से बड़ा खुलासा, जानिए चीन कैसे रखता है विदेशियों की हर पल की खबर
Railway Apprentice Vacancy: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6,777 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन
देशभर में गूंजा हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी दी बधाई
अमेरिका की ओर से विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेरिका-भारत संबंध दोनों देशों और पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ठोस नतीजे दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “अमेरिका और भारत का रिश्ता ऐतिहासिक है। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और नई तकनीक में हमारा सहयोग, और क्वाड के माध्यम से हमारी साझेदारी, दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के लिए मजबूत आधार बन रही है।” रुबियो ने यह भी बताया कि अमेरिका आने वाले साल में भारत के साथ साझा लक्ष्यों पर काम करने के लिए उत्सुक है।
यह भी पढ़ें: Global Celebration: दुनिया भर में गूंजा भारत का गौरव, भारतीय दूतावासों में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, भारत। अमेरिका भारत के लोगों के साथ उनके संविधान का जश्न मना रहा है और यह देखने को उत्सुक है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर क्या हासिल करते हैं।” यह संदेश ऐसे समय में आया है जब एक अमेरिकी सांसद ने आरोप लगाया कि भारत के साथ ट्रेड डील उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रोक रहे हैं।
