लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
13 Mar 2026 07:18 AM (IST)
एनसीपी (SP) की सांसद फौजिया खान ने रोहित पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोहित पवार लगातार इस बात के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि अजित पवार विमान हादसा मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होना जनता का अधिकार है। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है? हर किसी के मन में शंका है, हमारे मन में भी सवाल हैं। अगर इस मामले में एफआईआर दर्ज होती है तो इसकी और गहराई से जांच हो सकेगी।
#WATCH | दिल्ली: NCP-SCP सांसद फौजिया खान ने NCP-SCP नेता रोहित पवार के बयान पर कहा, "रोहित पवार इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं कि (अजीत पवार प्लेन क्रैश मामले में)FIR हो। FIR दर्ज हो ये जनता का अधिकार है। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है? हर किसी के दिल में शंका है, हमारे भी… pic.twitter.com/a3pHSOvlaf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
13 Mar 2026 06:57 AM (IST)
BJD विधायक कलिकेश नारायण सिंह देव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हम पहले ही देख चुके हैं कि BJP हताश है। तीसरी सीट के लिए राज्य सभा में नंबर नहीं होने के कारण, उन्होंने एक उम्मीदवार खड़ा किया और वे हताश हैं और दूसरी पार्टियों से कुछ MLA को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वोटिंग खुली है। नंबर सबके सामने हैं। BJD और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार के पास जीतने के लिए आवश्यक मतों से ज़्यादा वोट हैं। जब तक कि BJP तीसरी सीट जीतने की उम्मीद सिर्फ़ हॉर्स ट्रेडिंग से न कर ले। यह दुर्भाग्य की बात है कि यह लोकतंत्र में खुला भ्रष्टाचार है।"
#WATCH | भुवनेश्वर, ओडिशा: BJD विधायक कलिकेश नारायण सिंह देव ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "हम पहले ही देख चुके हैं कि BJP हताश है। तीसरी सीट के लिए राज्य सभा में नंबर नहीं होने के कारण, उन्होंने एक उम्मीदवार खड़ा किया और वे हताश हैं और दूसरी पार्टियों से कुछ MLA को तोड़ने की कोशिश… pic.twitter.com/4coyBKO0DV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
13 Mar 2026 06:31 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से हुई बातचीत के बाद कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखना और ऊर्जा आपूर्ति को निर्बाध रखना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
با رئیسجمهور ایران، دکتر مسعود پزشکیان، گفتوگو کردم تا وضعیت جدی در منطقه را مورد بحث قرار دهم.
نگرانی عمیق خود را نسبت به تشدید تنشها، از دست رفتن جان غیرنظامیان و همچنین آسیب به زیرساختهای غیرنظامی ابراز کردم.
ایمنی و امنیت شهروندان هندی، همراه با ضرورت تداوم بدون مانعِ…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2026
Breaking News Live: आज दोपहर 2 बजे टीएमसी के नेतृत्व में विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का नोटिस लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में सौंपेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही वे असम में 48,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…