- Hindi News »
- World »
- Worlds Most Expensive School So Much Is The Fee For The Whole Year
विश्व का सबसे महंगा स्कूल, इतनी है साल भर की फीस
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-facebook)
नई दिल्ली: वैसे तो वर्तमान में पढ़ाई बहुत महंगी हो गई है। मां-बाप बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलाने के लिए अपनी आधी से ज्यादा कमाई उनके पढ़ाई पर खर्च कर देते है। लेकिन इससे भी ज्यादा पैसे एक स्कूल में लगते है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी स्कूल (World’s Most Expensive School) कहा जाता है। जानकार आप दंग रह जायेंगे कि यहां बच्चे की सालभर की फीस 90 लाख रुपये (World’s Most Expensive School Fees 98 Lakh/Year) है। आइए जानते है दुनिया के सबसे महंगे स्कूल के बारे में…
दुनिया की सबसे महंगी स्कूल
दरअसल विश्व का यह सबसे महंगा स्कूल स्विट्जरलैंड (Switzerland) की हसीन वादियों में है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड वैसे भी यूरोप के कुछ सबसे महंगे स्कूलों (Best Schools Around the World) की वजह से भी जाना जाता है। जानकर आप दंग रह जायेंगे लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि यहां कुल 10 ऐसे स्कूल हैं, जिनकी सालभर की फीस 56 लाख से ज्यादा है। अब आप सोच में पद गए होंगे की फिर विश्व की सबसे महंगी स्कूल की कितनी फ़ीस होगी? बता दें कि इनमें से सबसे महंगा स्कूल Institut Le Rosay है, जो यहां का सबसे मशहूर और पुराना स्कूल है। यहां स्पेन, इजिप्ट, बेल्जियम, ईरान और ग्रीस के राजाओं ने पढ़ाई की थी। ये आज भी बहुत मशहूर है।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Aaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
RR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
(Image-facebook)
लगभग 1 करोड़ रुपये है फीस
आपको बता दें कि Institut Le Rosay स्कूल में यूरोप के सबसे अमीर परिवारों के बच्चे पढ़ते रहे हैं क्योंकि यहां की फीस ही इतनी है कि ये आम लोगों के बस की बात ही नहीं। हर बच्चे की फीस सालाना $130,000 यानि भारतीय मुद्रा में 98 लाख रुपये से भी ज्यादा है। बता दें कि 1880 में इस स्कूल को पॉल कर्नल ने स्थापित किया था। ये दो कैंपस वाला अकेला बोर्डिंग स्कूल है, जिसमें टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज, एक्वेस्ट्रेन सेंटर और £40 million यानि करीब 4 अरब की लागत से बना हुआ कॉन्सर्ट हॉल है। स्कूल के विंटर कैंप में स्कीइंग की अलग से सुविधा दी गई है।
ये है खासियत
जैसा की हमने आपको बताया इस स्कूल की सुख-सुविधाओं तो बेहतरीन हैं ही, यहां टीचर्स की भी कमी नहीं है। दुनिया के सबसे महंगे स्कूल में कुल 420 स्टूडेंट होते हैं, जिन्हें 150 टीचर मिलकर पढ़ाते हैं। औसतन एक क्लास में 10 छात्रों से भी कम संख्या रहती है, ताकि टीचर सभी पर पर्याप्त ध्यान दे सकें। 30 सीटें यहां के टीचर्स के बच्चों के लिए रिजर्व होती हैं, जिनमें से 3 को हर साल स्कॉलरशिप दी जाती है। इस स्कूल में एडमिशन की उम्र 7-18 साल है। ज़रा सोचिए, इंग्लैंड का सबसे अच्छा बोर्डिंग स्कूल भी Institut Le Rosay स्कूल से आधी फीस ही चार्ज करता है। इस स्कूल की कई विशेषताएं है।
Worlds most expensive school so much is the fee for the whole year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
Apr 26, 2026 | 03:34 AMDC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM










