Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव नतीजों में धांधली को लेकर बढ़ता जा रहा बवाल, कई देशों ने जाहिर की चिंता

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शनिवार को कहा था कि सरकार ने दो हजार से अधिक विरोधियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी काराकस में आयोजित एक रैली में मादुरो ने और अधिक लोगों को हिरासत में लेने तथा उन्हें जेल भेजने का संकल्प लिया था।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 05, 2024 | 11:18 AM

Venezuela presidential elections controversy

Follow Us
Close
Follow Us:

काराकस: वेनेजुएला में पिछले हफ्ते संपन्न राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में धांधली के आरोपों के बाद देश में विरोधियों की बढ़ती गिरफ्तारियों पर रविवार को दुनिया के कई देशों ने चिंता जताई। पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में अपने पारंपरिक संबोधन में कहा कि वेनेजुएला एक गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है और मैं सभी पक्षों से सच सामने लाने तथा सभी प्रकार की हिंसा से बचने का आह्वान करता हूं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शनिवार को कहा था कि सरकार ने दो हजार से अधिक विरोधियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी काराकस में आयोजित एक रैली में मादुरो ने और अधिक लोगों को हिरासत में लेने तथा उन्हें जेल भेजने का संकल्प लिया था।

बढ़ रही गिरफ्तारियां

सम्बंधित ख़बरें

अब AI का भविष्य दिल्ली से तय होगा! भारत करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दिशा तय

आज का राशिफल: 10 जनवरी 2026:कर्क समेत इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खुशियों से भरा रहेगा दिन

अंकिता हत्याकांड और महिला सुरक्षा पर खुशबू पाटनी ने कही बड़ी बात, बताया नारी सशक्तिकरण का सही मतलब

राजा साब की स्क्रीनिंग के वक्त थिएटर में फैंस ने जलाई कन्फेटी, यूजर्स बोले- प्रभास का नाम खराब कर रहे फैंस

अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने रविवार को कहा कि बाइडन प्रशासन गिरफ्तारियों से देश में बड़े पैमाने पर अशांति फैलने की आशंकाओं को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तारियां जारी रहीं, तो हम अस्थिरता की आशंकाओं को लेकर चिंतित हैं।

फ्रांस, स्पेन, जर्मनी और इटली सहित कई यूरोपीय देशों के नेताओं ने एक बयान में कहा इस प्रक्रिया के दौरान सभी वेनेजुएला वासियों, विशेष रूप से राजनीतिक नेताओं के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। हम उन्हें गिरफ्तार करने या डराने-धमकाने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।

अधिकारियों ने पिछले सप्ताहांत हुए राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया था, लेकिन नतीजों की पुष्टि के लिए मतगणना के आंकड़े नहीं जारी किए। वहीं, विपक्ष ने दावा किया है कि उसके पास मतगणना से जुड़े आंकड़े हैं, जो दिखाते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की जीत हुई है।

ये है मामला

एसोसिएटेड प्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन द्वारा जारी मतगणना के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिससे विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज घोषित नतीजों से कई अधिक वोट हासिल होने की बात सामने आई है। इससे मादुरो की जीत की आधिकारिक घोषणा पर संदेह पैदा हो गया है। चुनाव परिणाम की घोषणा को लेकर जारी विवाद के बीच विपक्ष के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए।

सरकार ने इनमें से सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व राजनयिक एवं विपक्षी उम्मीदवार गोंजालेज और सरकार की ओर से चुनाव लड़ने से रोकी गईं विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपनी गिरफ्तारी व हत्या की आशंका जताई है और अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। मादुरो और उनके समर्थकों ने गोंजालेज और मचाडो को जेल में बंद करने की धमकी दी है। (एजेंसी)

World countries expressed concern over increasing arrests after disputed presidential elections in venezuela

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2024 | 11:18 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.