इमरान समर्थक महिलाओं के साथ बदसलूकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PTI Protest in Adiala Jail: पाकिस्तान में जब से सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज की अतिरिक्त शक्तियां मिली हैं, हालात तेजी से बदतर होते गए हैं। आरोप हैं कि देश में अब फैसले लोकतांत्रिक संस्थाओं की बजाय सैन्य नेतृत्व के इशारों पर लिए जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल भेजने के बाद से न सिर्फ उन्हें राजनीतिक रूप से पूरी तरह अलग-थलग कर दिया गया है। बल्कि उनके समर्थकों और परिवारजनों पर भी लगातार दबाव और दमन बढ़ता जा रहा है।
इमरान खान से मंगलवार को उनकी बहनें और पार्टी की महिला कार्यकर्ता मिलने पहंची। लेकिन उनके साथ जो वहां हुआ उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। पुलिस पर आरोप है कि उसने महिलाओं के साथ बेरहमी की, उन्हें पीटा, घसीटा और उनके दुपट्टे तक खींच लिए। कुछ महिलाओं के सिर से दुपट्टा उतर गया और वे जान बचाने के लिए उसी हालत में भागने को मजबूर हुईं। यह सब ऐसे समय में हुआ है जब इमरान खान के साथ कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा पहले ही संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठ चुका है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की महिला कार्यकर्ताओं ने रोते हुए बताया कि उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। एक महिला ने कहा कि एक पुलिसकर्मी ने पकड़ा और दूसरे ने मारा। उनका कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक दमन नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला है। सवाल उठाया जा रहा है कि क्या यही ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान’ है, जहां महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा इतनी सस्ती हो गई है।
“ہمارے دوپٹے کھینچے گئے، ایک خاتون کا دوپٹہ نوچ لیا گیا اور وہ ننگے سر جان بچا کر بھاگتی رہی۔
آج یہ سب ہمارے ساتھ ہو رہا ہے، کل تمہاری مائیں اور بہنیں ہوں گی۔ ذرا سوچو!
کیا یہی اسلامی جمہوریہ پاکستان ہے؟
کیا عورت کی عزت، اس کا پردہ اور اس کی حرمت اتنی سستی ہو چکی ہے؟”
خاتون… pic.twitter.com/CZv9kvnejZ — PTI Europe (Official) (@PTIEU_Official) December 16, 2025
स्थिति यहीं नहीं रुकी। जब प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने कथित तौर पर केमिकल मिला पानी छोड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे उनके शरीर में तेज जलन हुई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। यह कार्रवाई सामान्य भीड़ नियंत्रण से कहीं आगे बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हवा में दो टुकड़ों में बंट गया रूसी सैन्य विमान, Video आया सामने
हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन घटनाओं के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं, लेकिन अभी वे उतनी प्रभावी नहीं दिखतीं। इमरान खान के जीवित होने के प्रमाण सामने आ चुके हैं, लेकिन यह सवाल बना हुआ है कि वे कब तक जेल के भीतर यह दमन सहेंगे और उनका परिवार व समर्थक बाहर कब तक इस अत्याचार का सामना करते रहेंगे।