नई दिल्ली: सोशल मिडिया पर रोजाना कई तरह के विडियोज वायरल होते रहते है। इनमे जानवरों के विडियो तो काफी फनी और कभी बहुत ही दिल छू लेने वाले होते है। हाथी जानवरों में सबसे विशाल जिसकी सवारी तो सबको अच्छी लगती है। हालांकि, हाथी जितना शांत चित्त का होता है उतना ही कभी-कभी खूखार भी होता है। लेकिन क्या हो अगर कोई भारी वजनी भूखा जंगली हाथी आप पर हमला कर दे? जी हां डॉ गए ना। दरअसल सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे….
इन दिनों सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक हाथी अपनी भूख मिटाने के लिए एक फीमेल एनीमल लवर पर अटैक कर देता है लेकिन वह उसे चोट नहीं पहुंचाता। ये वीडियो काफी क्यूट है, जिसे देखकर आपको भी इस हाथी पर प्यार आ जाएगा। ये वाक्या उस वक्त का है जब मोक्षा बाइबे नाम की महिला अपने हरे-भरे गार्डन में शातिं से बैठकर एक साबुत तरबूत को चम्मच (Watermelon) से खाती है। इसी बीच गार्डन में हाथी की एंट्री होती है जो सीधा मोक्षा के पास आता है और तरबूज को सूड़ में रख अपनी भूख मिटाता है।
दिलचस्प बात ये भी है कि हाथी एनीमल केयरटेकर मोक्षा पर बेहद खूबसूरत अंदाज में अटैक करता है, वो उन्हें किसी तरह की चोट पहुंचाने की बजाए अपनी भूख शांत करने के लिए सिर्फ तरबूज को खाता है। इसके बाद मोक्षा हंसने लगती हैं। वीडियो को देख लोगों डराने वाले इमोजी दे रहे हैं लेकिन मोक्षा हाथी के अटैक से डरने की बजाए हंसती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें मोक्षा मोगली से कम नहीं है। इनकी दोस्ती हाथी ही नहीं बल्कि शेर, भालू, चीजा, भेड़िया, बंदर, मगरमच्छ न जाने कितने ही खतरनाक जीवों से हैं. वे आए दिन ही इंस्टाग्राम पर जंगली जानवरों संग अपनी एक्टीविटीज शेयर करती रहती हैं। उन्हें खूखार जानवरों के साथ खेलना, खाना, नहाना और रोमांस करने भी पसंद है।