100 साल से मनाया जा रहा है ‘World Animal Day’, बर्लिन में पहली बार हुआ था आयोजन
विश्व पशु दिवस एक अन्तरराष्ट्रीय दिवस है। यह दिवस हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता मनाया है। इस विशेष दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्वभर के जानवरों की स्थिति में सुधार करना और उसे बेहतर बनाना है।
- Written By: सीमा कुमारी
विश्व पशु दिवस (सो.सोशल मीडिया)
World Animal Day 2024: विश्व पशु दिवस हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस विशेष दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्वभर के जानवरों की स्थिति में सुधार करना और उसे बेहतर बनाना है। आपको जानकारी के लिए बता दें, यह दिवस जानवरों के महान संरक्षक असीसी केसेंट फ्रांसिस के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है। वे जानवरों के महान संरक्षक थे। ऐसे में आज विश्व पशु दिवस के अवसर पर इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण रोचक बातें जानने की कोशिश करते हैं।
जानकारों के अनुसार, ‘विश्व पशु दिवस’ एक अन्तरराष्ट्रीय दिवस है। यह दिवस हर देश में इसे अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। राष्ट्रीयता, धर्म, आस्था और राजनीतिक विचारधारा के बाद भी सभी देश उसे अपने तौर तरीके के साथ मनाते हैं। बढ़ती हुई जागरुकता और शिक्षा के जरिए हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं। जहां जानवरों की भावनाओं को समझा जाए और उनके कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विश्व पशु दिवस का क्या है महत्व-
सम्बंधित ख़बरें
परीक्षा छूटने के डर से छात्रों का तांडव; पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
राज ठाकरे बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए मराठी मानुस से टोल नाके तक, MNS प्रमुख के 7 सबसे बड़े आंदोलन
Grah Gochar June 2026: ऐसे बदल रही है ग्रहों की चाल, सूर्य-मंगल के राशि परिवर्तन से बाजार में आएगी तेजी
- करुणा को बढ़ावा देता है
विश्व पशु दिवस जानवरों के प्रति करुणा के महत्व पर जोर देता है। यह लोगों को जानवरों की भावनाओं और जरूरतों पर विचार करने और ऐसे विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करता है जो उनकी भलाई को बढ़ावा देते हैं।
- जागरूकता बढ़ाना
बता दें, विश्व पशु दिवस का उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार करना और व्यक्तियों तथा संगठनों का समर्थन प्राप्त करना है। इस दिवस का मूल उद्देश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और मानव से उनके संबंधो को मजबूत करना है।
अन्तरराष्ट्रीय पशु दिवस इस धारणा पर काम करता है कि प्रत्येक जानवर एक अनोखा संवेदनात्मक प्राणी है और इसलिए वह संवेदना और सामाजिक न्याय पाने के भी योग्य है। किसी प्राकृतिक आपदा के समय भी इन जानवरों के प्रति दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता था और उनकी सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जाती है, जो बिल्कुल गलत है।
‘विश्व पशु दिवस’ का इतिहास
विश्व पशु दिवस की शुरुआत स्त्री रोग विशेषज्ञ हेनरिक ज़िमरमन ने की थी। उन्होंने 24 मार्च 1925 को बर्लिन, जर्मनी में स्पोर्ट्स पैलेस में पहला विश्व पशु दिवस आयोजित किया था। इस पहले कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम मूल रूप से 4 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया था, जो कि Assisi के संत फ्रांसिस के पर्व के साथ मनाने के लिए था। हालांकि, उस दिन स्थल उपलब्ध नहीं था। 1929 में पहली बार इस कार्यक्रम को 24 मार्च की जगह 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा।
पशु कल्याण संगठन, सामुदायिक समूह, युवा और बच्चों के क्लब, व्यवसाय और व्यक्ति विश्व पशु दिवस के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। ‘नेचरवॉच फाउंडेशन’ भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और इस दिन को पूरी दुनिया में याद दिलाने के लिए मदद कर रहा है।
