- Hindi News »
- World »
- Who Is Keir Starmer Who Overturned14 Year Rule Of Conservative Party In Uk Election
UK Election: कौन हैं कीर स्टार्मर, जिन्होंने पलट दी कंजर्वेटिव पार्टी की 14 साल की सत्ता
ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल का शासन खत्म हो गया है। आइये जानते हैं कि कौन हैं लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर, जो ब्रिटेन के इस चुनाव में छाए रहे, जिन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी की 14 साल की सत्ता को पलट दिया।
- Written By: साक्षी सिंह

द लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर अपनी पत्नी के साथ
लंदन: ब्रिटेन आम चुनाव का वोट काउंटिंग रूझान से रिजल्ट की स्थिति साफ हो गई है। लेबर पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। स्टार्मर, सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से काफी आगे हैं। एग्जिट पोल में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत का अनुमान जताया गया था, जो कि सही भी साबित हुआ। इसी के साथ ही ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल का शासन खत्म हो गया है। आइये जानते हैं कि कौन हैं लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर, जो ब्रिटेन के इस चुनाव में छाए रहे, जिन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी की 14 साल की सत्ता को पलट दिया।
कीर स्टार्मर पेशे से वकील हैं
कीर स्टार्मर का जन्म ब्रिटेन में 2 सितंबर, 1962 को हुआ था। स्टार्मर पेशे से वकील हैं। स्टार्मर ने 1985 में लीड्स विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। लेबर पार्टी के मुताबिक, उनका पूरा पेशेवर लाइफ जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए रहा है। वकीन बनने के बाद स्टार्मर ने काफी समय तक जरूरतमंदो और गरीबों को मुफ्त कानूनी सलाह दी। साथ ही कई बड़े मामलों की पैरवी भी की। स्टार्मर के पिता औजार बनाने का काम करते थे और मां मामूली नर्स थीं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत नहीं बल्कि ब्रिटेन में 400 पार, सही होते हैं निष्पक्ष एग्जिट पोल
UK Election: ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सांसदों का धाक, 29 उम्मीदवारों ने जीता चुनाव
ब्रिटेन में लेबर पार्टी बनाएगी सरकार, कई मंत्रियों को मिली करारी हार
UK Election: कीर स्टार्मर के पीएम बनने पर भारत-ब्रिटेन के संबंध पर क्या पड़ेगा असर
शानदार रहा स्टार्मर का कैरियर
स्टार्मर मानवाधिकारों से जुड़े मामलों के एक्सपर्ट हैं। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड पुलिसिंग बोर्ड के मानवाधिकार सलाहकार के रूप में भी काम किया है। 2002 में स्टार्मर को क्वीन्स काउंसिल नियुक्त किया गया। कानून और आपराधिक न्याय के क्षेत्र में सेवा देने के लिए उन्हें 2014 में नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द बाथ नियुक्त किया गया। स्टार्मर 2008 से 2013 तक सरकारी अभियोजन के निदेशक रहे हैं।
स्टार्मर का सियासी सफर
कीर स्टार्मर का सियासी सफर 2015 से शुरू हुआ है। स्टार्मर पहली बार 2015 में संसद के लिए चुने गए। इसके बाद कीर स्टार्मर एक साल तक ब्रिटेन की शैडो कैबिनेट में आव्रजन मंत्री थे। वह साल 2020 से ब्रिटेन की संसद में प्रतिपक्ष नेता और लेबर पार्टी के नेता हैं। अप्रैल 2020 में स्टार्मर को लेबर पार्टी का अध्यक्ष चुना गया, लेकिन इसके ठीक बाद उनकी पार्टी को 85 सालों में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। स्मार्टर होलबोर्न और सैंट पैनक्रास से 2015 से सांसद चुने जा रहे है। इसके अलावा स्टार्मर 2016 से 2020 तक यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए शैडो राज्य सचिव भी रहे।
Who is keir starmer who overturned14 year rule of conservative party in uk election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीड़ बनी मौका, महिला गैंग का वार: नागपुर स्टेशन पर महिला चोर गैंग सक्रिय, RPF ने 4 आरोपी को गिरफ्तार
May 06, 2026 | 02:31 PMPune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश
May 06, 2026 | 02:30 PMShani Jayanti: शनि जयंती के दिन पर भूल से भी न खाएं ये चीजें, वरना भोगना पड़ेगा भयंकर कष्ट!
May 06, 2026 | 02:29 PMजबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PMनागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब
May 06, 2026 | 02:21 PMइटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
May 06, 2026 | 02:21 PMPune Water Supply: पुणे में 31 मई तक नहीं होगी पानी कटौती, महापौर ने दिए निर्देश
May 06, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM














