Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sunita Williams Return: जब समुद्र ने सुनीता का किया स्वागत, देखें उनके आखिरी पल की लैंडिंग का VIDEO

Sunita Williams return to Earth:सुनीता विलियम्स और उनके साथी यात्रियों की वापसी के लिए फ्लोरिडा के समुद्र में रेस्क्यू टीम पहले से तैनात थी। अनुकूल मौसम ने भी उनकी लैंडिंग को आसान बना दिया। ऐसा लगा जैसे समुद्र ने उनका स्

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 19, 2025 | 10:54 AM

समुद्र ने सुनीता का किया स्वागत, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की सुरक्षित वापसी के लिए समुद्र मानो बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा था। ड्रैगन कैप्सूल की समुद्र में उतरने से पहले उसके चारों पैराशूट खुल गए, जिससे उसकी गति नियंत्रित रही। इसके बाद कैप्सूल ने समुद्र की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की, जहां लहरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

जैसे ही कैप्सूल ने पानी छुआ, रेस्क्यू टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और उसे सुरक्षित निकालने के लिए आगे बढ़ीं। धीरे-धीरे, बोट की मदद से कैप्सूल को उठाकर जहाज तक पहुंचाया गया, जिससे यह ऐतिहासिक मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Splashdown confirmed! #Crew9 is now back on Earth in their @SpaceX Dragon spacecraft. pic.twitter.com/G5tVyqFbAu — NASA (@NASA) March 18, 2025

अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग के बाद, कैप्सूल को जहाज पर लिफ्ट किया गया और उसका गेट खोला गया। कैमरे ने जब अंदर झांका, तो सुनीता विलियम्स सहित सभी चार अंतरिक्ष यात्री मुस्कुराते हुए नजर आए और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद, एक-एक करके सभी को स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकाला गया और फिर व्हीलचेयर पर बैठाकर मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। सबसे पहले अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और निक हेग को निकाला गया, फिर बुच विल्मोर को और अंत में सुनीता विलियम्स को कैप्सूल से बाहर लाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

डेल्सी रोड्रिग्ज ने ली वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति पद की शपथ, मादुरो की हिरासत को बताया ‘अपहरण’

वेनेजुएला में 45 मिनट से राष्ट्रपति भवन के पास फायरिंग…ड्रोन-जेट की आवाजों से दहशत में लोग- VIDEO

बांग्लादेश में हैवानियत: हिंदू विधवा से सामूहिक बलात्कार, पेड़ से बांधकर काटे बाल, Video Viral

वेनेजुएला के बाद अब कोलंबिया! ट्रंप की धमकी पर बोले राष्ट्रपति पेट्रो- ‘देश के लिए उठाऊंगा हथियार’

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

#WATCH | NASA's SpaceX Crew-9 – astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov wave, smile as they are back on Earth after the successful Splashdown of the SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida. Butch… pic.twitter.com/afkFCCRn7U — ANI (@ANI) March 18, 2025

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में बिताए, जहां वे शून्य गुरुत्वाकर्षण वातावरण में रहे। इस दौरान उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। नासा के अनुसार, पृथ्वी के वातावरण के अनुरूप ढलने और अपनी शारीरिक क्षमता को पुनः प्राप्त करने में उन्हें करीब 45 दिन लग सकते हैं। इस अवधि में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी करेगी और उन्हें संतुलित आहार एवं व्यायाम की मदद से स्वास्थ्य लाभ कराने में सहायता करेगी।

इस वजह  से फंसी रही अंतरिक्ष में

नासा के क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने जून में बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष की यात्रा की थी। इस मिशन का उद्देश्य स्टारलाइनर की क्षमता का परीक्षण करना था, जिसमें उसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक यात्रियों को ले जाकर सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शामिल थी। हालांकि, यह मिशन केवल आठ दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते उनकी वापसी बार-बार टलती रही। आखिरकार, नौ महीने की देरी के बाद, वे सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। नासा ने इस वापसी को सफल बताया और आश्वस्त किया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

When sea welcomed sunita watch video of her last moment of landing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 10:33 AM

Topics:  

  • NASA
  • Sunita Williams
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.