Western Canada Wildfire Threat: कनाडा के पश्चिमी हिस्से के जंगलों में लगी भीषण आग ने कहर बरपाया है। ओकानागन झील के किनारे बसे कस्बों की तरफ बढ़ रही इस आग के कारण पूरे क्षेत्र में डरावना मंजर है। आग के विकराल रूप को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया है।
इस अचानक और तेजी से फैली आपदा के कारण स्थानीय लोगों में भारी भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। सड़कों पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें और भीषण जाम देखा जा सकता है, जिससे लोगों को सुरक्षित जगहों की तरफ भागने में भारी कठिनाई हो रही है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
पश्चिमी कनाडा की इस भीषण आग के कारण ओकानागन झील के किनारे बसे कस्बों में भारी तबाही मची है। सीएनएन के अनुसार, समरलैंड के लगभग 12,000 लोगों और पीचलैंड व उसके आस-पास के करीब 8,000 लोगों को रातोंरात अपना घर खाली करने का कड़ा आदेश जारी किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह बेकाबू आग रास्ते में आने वाले सभी घरों को लगातार नष्ट कर रही है। हालांकि, इस भयानक त्रासदी में कुल कितने आशियाने राख हुए हैं, इस बारे में प्रशासन ने अभी कोई आंकड़ा नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कई घर जलते दिख रहे हैं।
इस आग की शुरुआत बाल्ड रेंज के जंगलों में शुक्रवार शाम को हुई थी। लेकिन शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते यह कुछ ही घंटों में 50 वर्ग किलोमीटर (19 वर्ग मील) के बड़े क्षेत्र में फैल गई। आग ने फॉल्डर की छोटी सी बस्ती को भी पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
बस्ती को नष्ट करने के बाद यह आग तेजी से करीब 15 किलोमीटर (9 मील) की दूरी तय करके समरलैंड के पास पहुंच गई। ओकानागन-सिमिलकामीन के आपदा अधिकारी एरिक थॉम्पसन ने बताया कि यह क्षेत्र में देखी गई सबसे विनाशकारी और तेजी से बढ़ने वाली जंगल की आग है।लोगों की आपबीती और दर्दनाक पलायन
आग के खतरे को देखते हुए थॉम्पसन को खुद अपना इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर छोड़ना पड़ा। वे अपने परिवार को लेकर सुरक्षित जगह की ओर पलायन कर गए। उन्होंने अपनी कार से एक वीडियो साझा किया, जिसमें सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों का भीषण ट्रैफिक जाम देखा जा सकता है।
हाल ही में वैंकूवर से आए माइक एल्शिंगा और उनकी पत्नी केरी गोल्ड ने रात करीब 12:30 बजे वहां से भागने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ियों से आग की लपटों को अपनी तरफ बढ़ते देखना बेहद खौफनाक था। वे अपने घर को बचाना चाहते थे, लेकिन खुद आग की चपेट में नहीं आना चाहते थे।