- Hindi News »
- World »
- Viral Video Of Makkah Grand Mosque Security Guard Prompts Saudi Action
काबा में तैनात गार्ड ने की महिला से बदतमीजी…VIDEO हुए वायरल तो फूटा लोगों का गुस्सा, सऊदी ने दी सफाई
- Written By: अक्षय साहू
Saudi Arabia Makkah News: मक्का की मस्जिद अल-हरम में सुरक्षाकर्मी द्वारा हाजियों से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, लोगों में रोष, सऊदी प्रशासन ने नियम उल्लंघन पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

काबा में हिजाब पहनी महिला से बदतमीजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Security Officer Makkah Controversy: सऊदी अरब के पवित्र इस्लामिक शहर मक्का से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मस्जिद अल-हरम में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की हरकतों ने लोगों को गुस्से से भर दिया है। वीडियो में इसमें सुरक्षाकर्मी को पवित्र काबा के पास मौजूद हाजियों से धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में वह एक हिजाब पहनी महिला को जबरदस्ती उसकी जगह से खींचकर आगे कर देता है।
इसके बाद वह एहराम पहने एक पुरुष हाजी को बार-बार धकेलता है। हाजी उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता है और कहता है कि उसे न छुए, लेकिन सुरक्षाकर्मी अपनी हरकत जारी रखता है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अल्लाह के घर जैसी पवित्र जगह पर इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।
सुरक्षाकर्मी कार्रवाई का आदेश
कई यूजर्स ने टिप्पणी की कि सुरक्षाकर्मी को किसी महिला को छूने या खींचने का अधिकार नहीं था, जबकि कुछ ने इसे हाजियों के प्रति अपमानजनक बताया। वहीं, घटना पर सऊदी अरब के अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मक्का क्षेत्र और सऊदी सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने बयान जारी कर कहा कि हज और उमराह सुरक्षा के लिए तैनात विशेष बलों ने वीडियो में दिखे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
Kabe polislerinin vatandaşlara karşı kaba davranışları gündem oldu. pic.twitter.com/Fy1FnZpm9N — Jurnal (@jurnalhabertr) November 3, 2025
बयान में पुष्टि की गई कि संबंधित सुरक्षाकर्मी ने नियमों और निर्देशों का उल्लंघन किया था, और उसके खिलाफ सऊदी कानून के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सऊदी अधिकारियों ने यह भी दोहराया कि ग्रैंड मस्जिद में तैनात सुरक्षा बलों का मुख्य उद्देश्य हाजियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है, और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, 32 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; क्यों थम गई जीवन यात्रा?
वीडियो को लेकर दो हिस्सों में बंटे लोग
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंटी हुई हैं। एक ओर लोग सुरक्षाकर्मी की निंदा कर रहे हैं और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ उपयोगकर्ता उसका बचाव करते हुए कह रहे हैं कि संभवतः वह भीड़ नियंत्रित करने और सुरक्षा नियमों को लागू करने की कोशिश कर रहा था।
हालांकि, अधिकांश लोगों का कहना है कि चाहे जो भी स्थिति रही हो, इतनी पवित्र जगह पर श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और इससे हरम की गरिमा को ठेस पहुंचती है।
Viral video of makkah grand mosque security guard prompts saudi action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM













