ट्रंप को अपना पीस प्राइज देंगी वेनेजुएला की विपक्षी नेता! नोबेल समिति ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या हैं नियम
Trump Nobel Prize: नोबेल इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया कि नोबेल शांति पुरस्कार न तो ट्रांसफर, न साझा और न रद्द किया जा सकता है, क्योंकि इससे जुड़े फैसले अंतिम होते हैं।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप, मारिया कोरिना मचाडो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Machado Giving Nobel to Trump: वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने हाल ही में अपने नोबेल शांति पुरस्कार को कथित तौरपर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देने के संकेत दिए जाने के बाद इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर विवाद शुरू हो गया है। नॉर्वे के नोबेल इंस्टीट्यूट ने इसे लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि नोबेल शांति पुरस्कार न तो किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है और न ही बाद में रद्द किया जा सकता है।
नोबेल इंस्टीट्यूट ने इस विवाद पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि नोबेल पुरस्कार से जुड़े सभी निर्णय अंतिम और स्थायी होते हैं। नोबेल फाउंडेशन के नियमों का हवाला देते हुए संस्थान ने स्पष्ट किया कि पुरस्कार दिए जाने के बाद न तो उस पर कोई अपील की जा सकती है और न ही उसमें किसी तरह का संशोधन संभव है। साथ ही यह भी कहा गया कि पुरस्कार देने वाली संस्थाएं, पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति के बाद के बयानों या गतिविधियों पर कोई टिप्पणी नहीं करतीं।
ट्रंप को क्यों अपना नोबेल देना चाहती है मचाडो?
नॉर्वे की नोबेल समिति और नोबेल इंस्टीट्यूट ने संयुक्त बयान में दोहराया कि एक बार नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो जाने के बाद उसे न रद्द किया जा सकता है, न किसी और के साथ साझा किया जा सकता है और न ही किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित किया जा सकता है। समिति के अनुसार यह निर्णय हमेशा के लिए मान्य होता है।
सम्बंधित ख़बरें
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि, अगर वह अपना नोबेल शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को देती हैं, तो यह वेनेजुएला की जनता की ओर से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने में ट्रंप की कथित मदद के लिए आभार व्यक्त करने का प्रतीक होगा। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी ट्रंप को यह पुरस्कार देने की पेशकश की है, तो उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: ईरान में प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा का ऐलान: ‘अल्लाह के दुश्मन’ बताकर खामेनेई ने दी चेतावनी
नोबेल पर दावा कर चुके है ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार यह दावा करते रहे हैं कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं और अपनी कूटनीतिक पहलों का उल्लेख करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रस्तावित मुलाकात के दौरान मचाडो उन्हें यह पुरस्कार देने की पेशकश करती हैं, तो वे इसे स्वीकार कर सम्मानित महसूस करेंगे।
