अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की निदेशक किंबरले चीटल ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के सुरक्षा हुई चूक की ली जिम्मेदारी
13 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के मामले में सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदारी लेते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसी की प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। निदेशक ने 23 जुलाई को विभाग के सहयोगियों को ई-मेल से यह जानकारी दी।
- Written By: आकाश मसने
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की निदेशक किंबरले चीटल (सोर्स: सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: 13 जुलाई को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के मामले में सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदारी लेते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसी की प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। निदेशक ने 23 जुलाई को विभाग के सहयोगियों को ई-मेल से यह जानकारी दी।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की निदेशक किंबरले चीटल ने एक रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास की घटना को लेकर मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। चीटल ने विभाग के सहयोगियों को किए गए ई-मेल में यह जानकारी दी।
किंबरले चीटल ने मंगलवार को अपने ई-मेल में कहा कि ‘‘मैं सुरक्षा चूक की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। हाल की घटनाओं के मद्देनजर, भारी मन से मैंने निदेशक पद से इस्तीफा देने का कठिन निर्णय लिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
Brazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप पर हमले की घटना के बाद से ही खुफिया सेवा पर गंभीर चूक करने के आरोप लग रहे थे। इसे लेकर अगस्त, 2022 से ही निदेशक पद संभाल रहीं चीटल पर इस्तीफा देने का चौतरफा दबाव था। एक दिन पहले ही चीटल ने सांसदों के समक्ष स्वीकार किया था कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्रयास, 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को गोली मारे जाने की घटना के बाद से ‘‘सबसे गंभीर” सुरक्षा चूक है।
13 जुलाई को ट्रंप पर हुआ था हमला
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रप पर 13 जुलाई को हमला हुआ। इसमें एक शूटर ने ट्रंप को गोली मारी थी। गोली ट्रंप के कान काे छूकर निकली थी। ट्रंप इस हादसे में लहूलुहान हो गए थे। यह हमला तब हुआ जब डोनाल्ट ट्रंप चुनाव प्रचार में लगे हुए थे।
चीटल ने चूक स्वीकारी
चीटल ने ट्रंप की हत्या के प्रयास को लेकर सदन की निगरानी व जवाबदेही समिति के समक्ष अपनी पेशी के दौरान यह बात स्वीकार की, जिसमें शामिल दो भारतीय अमेरिकी सांसदों राजा कृष्णमूर्ति और रो खन्ना समेत विभिन्न संसद सदस्यों ने उनसे सवाल पूछे। चीटल ने कहा कि 13 जुलाई को हुए हत्या के प्रयास के मामले में उनकी एजेंसी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के अपने मिशन में नाकाम रही।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
