Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप ने ईरान हमले से पहले लिया बड़ा एक्शन…खामेनेई के करीबी 18 लोगों को किया बैन, लगाया ये आरोप

Iran Crisis: ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने 18 ईरानी अधिकारियों और शिपिंग, ट्रेडिंग व एनर्जी कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगाते हुए मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 16, 2026 | 07:28 AM

अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US New Sanctions on Iran: ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने गुरुवार को तेहरान के खिलाफ एक बार फिर कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि ये नए प्रतिबंध उन ईरानी अधिकारियों, संस्थाओं और कंपनियों पर लगाए गए हैं, जिन पर प्रदर्शनों को हिंसक तरीके से दबाने और देश की तेल व पेट्रोकेमिकल आय का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप हैं।

ट्रंप प्रशासन ने कुल 18 ईरानी अधिकारियों को प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया है। अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती और हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। साथ ही इन पर तेल और पेट्रोकेमिकल से होने वाली अरबों डॉलर की कमाई को अवैध तरीकों से विदेश भेजने और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है।

ट्रंप के निर्देश पर लिया गया फैसला

अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ये प्रतिबंध राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर लगाए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका आजादी और न्याय की मांग कर रहे ईरानी लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार, इन प्रतिबंधों के दायरे में ईरान की सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सचिव, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और कानून प्रवर्तन बलों के कई वरिष्ठ कमांडर भी शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वेनेजुएला की नेता मारिया मचाडो ने ट्रंप को सौंपा अपना नोबेल पुरस्कार, व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात

अमेरिका इन घातक हथियारों का ईरान पर करेगा इस्तेमाल…जंग हुआ तो क्या-क्या होगा टारगेट?

ईरान अमेरिका से टक्कर लेने के लिए यूं ही नहीं तैयार…उसकी 5 मिसाइलों से कांपते हैं बड़े-बड़े देश

कतर बेस पर लौटे अमेरिकी विमान, ईरान ने खोला अपना एयरस्पेस; क्या थम गया महायुद्ध?

इसके अलावा अमेरिका ने फरदिस जेल पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि इस जेल में महिलाओं को क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा है। स्कॉट बेसेंट ने अपने बयान में ईरानी नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा, “ईरानी नेता डूबते जहाज पर चूहों की तरह ईरानियों का पैसा चुरा कर दुनिया के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में छिपा रहे हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय इस पूरे नेटवर्क से अच्छी तरह वाकिफ है। हम आप पर और आपके सहयोगियों पर नजर रख रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला की नेता मारिया मचाडो ने ट्रंप को सौंपा अपना नोबेल पुरस्कार, व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात

किन लोगों की किया बैन

प्रतिबंधों की सूची में ईरान की सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सचिव अली लारीजानी का नाम भी शामिल है। अमेरिका का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए थे। इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में मौजूद संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं और अमेरिकी नागरिकों को उनके साथ किसी भी प्रकार का व्यापार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

Us sanctions iran over protest crackdown khamenei 18 officers trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 07:28 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Iran
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.