ट्रंप-नेतन्याहू की दोस्ती से अमेरिकी राजनीति में दरार, इजरायल के खिलाफ क्यों बढ़ रही नाराजगी?

US Public Opinion Israel: अमेरिका में इजरायल और प्रधानमंत्री नेतन्याहू को लेकर लोगों की राय तेजी से बदल रही है। प्यू रिसर्च के सर्वे में 60 प्रतिशत अमेरिकी इजरायल के प्रति नकारात्मक नजरिया रखते हैं।
Netanyahu and trump image
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और ट्रंप की फोटो।सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 60% अमेरिकी इजरायल के खिलाफ नकारात्मक राय रखते हैं।

  • नेतन्याहू पर 59% अमेरिकियों को भरोसा नहीं है।

  • डेमोक्रेट्स में इजरायल के प्रति नकारात्मक रुख बढ़ा।

US Public Opinion Netanyahu: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राजनीति में विवाद का बड़ा मुद्दा बन गए हैं। उनकी नीतियों को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी में मतभेद गहरे हुए हैं, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के बीच भी इजरायल को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेता गाजा युद्ध में इजरायल की कार्रवाई और नेतन्याहू सरकार के रुख का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रंप के समर्थकों में एक धड़ा अमेरिका को विदेशी युद्धों से दूर रखने की वकालत कर रहा है, जबकि कुछ नेता नेतन्याहू के समर्थन में खड़े हैं।

इजरायल को अमेरिकी मदद पर उठ रहे सवाल

अमेरिका में लंबे समय से इजरायल के समर्थन में सक्रिय संगठन अमेरिकन इजरायल पब्लिक अफेयर्स कमेटी (AIPAC) का दोनों प्रमुख पार्टियों में प्रभाव रहा है। हालांकि, इजरायल की सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिकी जनता की बदलती राय के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी में इस संगठन के प्रभाव पर सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में प्रतिनिधि सभा के कई डेमोक्रेट सांसदों ने इजरायल के लिए अरबों डॉलर की सहायता में कटौती के पक्ष में मतदान किया था। सितंबर में भी सीनेट के लगभग सभी डेमोक्रेट सांसदों ने वेस्ट बैंक में इजरायली हमलों से जुड़े मानवाधिकारों पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए ट्रंप प्रशासन पर दबाव बनाने का समर्थन किया।

Netanyahu and trump image
अमेरिका में ट्रंप के चुनाव हारने से क्या बदलेगा? जानें 4 प्वॉइंट में किन फैसलों पर पड़ेगा असर

ट्रंप और नेतन्याहू की नजदीकी पर भी चर्चा

डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि नेतन्याहू के नेतृत्व में इजरायल को सैन्य सहायता जारी रखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, कुछ सांसदों का कहना है कि इजरायल के साथ अमेरिका का रणनीतिक और सुरक्षा संबंध किसी एक प्रधानमंत्री पर निर्भर नहीं होना चाहिए।

रिपब्लिकन पार्टी में भी इस मुद्दे पर मतभेद दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप ने नेतन्याहू का समर्थन किया है, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें समर्थन देने से परहेज किया। रिपब्लिकन नेता माइक जॉनसन ने इसके विपरीत नेतन्याहू को अमेरिका का अच्छा साझेदार बताया है।

Netanyahu and trump image
UAE में 12.90 करोड़ की लॉटरी जीतने वाला भारतीय कौन? वो गोल्डन वीजा क्यों चाहता है

सर्वे में इजरायल को लेकर बढ़ी नकारात्मक राय

प्यू रिसर्च सेंटर के एक सर्वे के अनुसार, 60 प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों ने इजरायल के प्रति नकारात्मक राय जाहिर की। पिछले साल यह आंकड़ा 53 प्रतिशत था। वहीं, 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें विश्व मामलों में नेतन्याहू के सही फैसले लेने की क्षमता पर बहुत कम या बिल्कुल भरोसा नहीं है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों में यह बदलाव ज्यादा स्पष्ट है। सर्वे में 80 प्रतिशत डेमोक्रेट्स और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर झुकाव रखने वाले स्वतंत्र मतदाताओं ने इजरायल के प्रति नकारात्मक राय व्यक्त की।

इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि इजरायल का मुद्दा अमेरिकी राजनीति में विदेश नीति से आगे बढ़कर दोनों पार्टियों के भीतर विचारधारात्मक बहस का हिस्सा बनता जा रहा है।

Netanyahu and trump image
MLC चुनाव परिणाम का यूपी विधानसभा चुनाव पर क्या असर होगा? BJP-सपा इसे कैसे पेश करेंगे
Navbharat Live
navbharatlive.com