आधी रात को धमाकों से कांपा ईरान, ट्रंप के ‘बड़े समझौते’ के दावे के बीच अमेरिकी सेना ने किया हमला, मचा हड़कंप
US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान में शांति वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और बंदर अब्बास में ईरानी ठिकानों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले कर तनाव बढ़ा दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका ने ईरान पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Attack on Iran: अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित करने के लिए बातचीत जारी है। इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर जोरदार हमला किया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास मौजूद ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। यह पिछले 48 घंटे में अमेरिका द्वारा किया गया दूसरा बड़ा हमला है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि, अमेरिकी सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसे वो अपने और व्यापारिक जहाजों के लिए खतरा मान रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि, अमेरिका ने ईरान के चार हमला करने वाले ड्रोन को भी मार गिराया है, क्योंकि वो खतरा पैदा कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फौज ने बंदर अब्बास में मौजूद ईरान के एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन पर भी हमला बोला है। कहा गया कि ईरान वहां से पांचवा ड्रोन उड़ाने की तैयारी कर रहा था।
रातभर सुनाई देती रही धमाके की आवाज
रॉयटर्स ने स्थानिय मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया कि, अमेरिकी नौसेना ने पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी सैन्य और नौसैनिक गतिविधियों को निशाना बनाया। इसके बाद बंदर अब्बास इलाक में धमाके हुए। जिसके चलते एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय करना पड़ा। स्थानीय समय के अनुसार धमके की आवाज सुबह 1:30 बजे सुनाई दिए। ईरान ने इसे सीजफायर का उल्लंघन बताते हुए जवाबी हमले की चेतावनी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
पाकिस्तान में अफगानों पर कार्रवाई तेज, UN ने की जबरन निर्वासन रोकने की अपील; शरणार्थियों में दहशत
इससे पहले ईरान की अर्ध-आधिकारिक फार्स न्यूज एजेंसी ने गुरुवार तड़के दावा किया था कि ईरान के राजनीतिक बंदरगाह शहर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सैन्य ठिकानो पर हमले किए गए हैं। इसके अलावा बंदर अब्बास के पूर्व में तीन विस्फोट सुने गए थे। जिसके चलते बंदर अब्बास की सुरक्षा में तैनात एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Venezuela Energy: ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुआ बड़ा ऊर्जा समझौता
दोनों देशों के बीच जारी है बातचीत
यह हमले ऐसे समय में हुआ है, जब ठीक 48 घंटे पहले भी अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। तब अमेरिका ने इन हमलों को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया था। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए लंबे वक्त से बातचीत जारी है, ऐसे में इन हमलों ने स्थिति को थोड़ा गंभीर बना दिया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और वो एक बड़ा समझौता करने के बेहद करीब हैं।
