- Hindi News »
- World »
- Us Army Planned Week Long Attack Iran Trump Refused
ईरान पर एक हफ्ते तक बम गिराने वाला था अमेरिका, ट्रंप ने आखिरी समय किया था इनकार
- Written By: अक्षय साहू
America Iran Conflict: अमेरिका ने ईरान पर लंबे समय तक हमले की योजना बनाई थी, लेकिन नागरिक हताहत और जवाबी हमलों के डर से ट्रंप ने अंतिम क्षण में यह व्यापक सैन्य अभियान रोकने का फैसला किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
America Iran Conflict: अमेरिका ने पिछले महीने 21 जून को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमला किया था। इसे लेकर अब नया खुलासा हुए है। अमेरिकी सेना का इरादा ईरान पर कम से कम एक हफ्ते तक बमबारी करने का इरादा था। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी समय में इस योजना से इनकार कर दिया था।
अमेरिकी न्यूज एजेंसी एनबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख जनरल एरिक ने ईरान के छह परमाणु ठिकानों को बार-बार निशाना बनाने की विस्तृत योजना तैयार की थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना में कई हफ्तों तक चलने वाली सैन्य कार्रवाई शामिल थी, जो “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” से कहीं अधिक व्यापक और बड़े पैमाने की थी।
परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद करना था प्लान
एनबीसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि,एनबीसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि, इस मिशन का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से बर्बाद करना था। इसमें ईरान के डिफेंस सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइल की क्षमताओं पर हवाई हमला करना थी। अमेरिका के इस हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भी हताहत होने की आशंका थी। साथ ही अमेरिका को डर था कि इस हमले के जवाब में ईरान सीरिया और इराक में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। इसके चलते ट्रंप ने इस मिशन के लिए इनकार कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
डोनाल्ड ट्रंप का मानना था कि यह कदम एक दीर्घकालिक संघर्ष को जन्म दे सकता था, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर खतरा मंडरा सकता था। उन्होंने अपनी विदेश नीति में अमेरिका को विदेशी विवादों से दूर रखने और ऐसे संघर्षों में गहराई से उलझने से बचने पर ज़ोर दिया। इस योजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, “हम सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने को तैयार थे, लेकिन राष्ट्रपति की मंशा कुछ और थी।”
बाइडेन कार्यकाल में बनी थी योजना
यह योजना जो बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल के अंत में तैयार की गई थी। इसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल एरिक कुरिल्ला ने तैयार किया था। इस योजना के तहत कुरिल्ला ने ईरान पर “पूर्ण पैमाने पर” हमला करने की रूपरेखा बनाई थी।
ये भी पढ़ें: कनाडा में प्लेन हाईजैक से मचा हड़कंप, हाईजैकर ने खुद को बताया अल्लाह का दूत
अमेरिका का उद्देश्य ईरान की परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह नष्ट करना था। इसके लिए ईरान के छह परमाणु ठिकानों पर बार-बार हमले की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इसका मतलब यह भी था कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं पर व्यापक हमले किए जाते, जिससे बड़ी संख्या में ईरानी नागरिकों की जान जा सकती थी। इसके बाद इसमें बदलाव करते हुए छह की जगह तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया गया।
Us army planned week long attack iran trump refused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














