21 साल बाद सामने आया 9/11 हमले का Unseen Video, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग- देखें वीडियो
इस हमले को अंजाम देने के लिए आत्मघाती हमलावरों ने चार यात्री विमानों को हाईजैक किया था।
- Written By: मृणाल पाठक
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच अब एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसे देखकर आप दहल जाएंगे। यह वीडियो 11 सितंबर 2001 (9/11 Terror Attack) को दुनिया के सबसे खतरनाक हमले का है। यह हमला चरमपंथी था, जहां चरमपंथियों ने दो अमेरिकी यात्री विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड टॉवर की दो ऊंची इमारतों से टकरा (Attack on World Trade Centre) दिया था। इस हादसे में कई हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। वहीं इस हमले को दुनिया का सबसे खौफनाक हादसों में गिना जाता है।
इस खौफनाक हमले से न केवल अमेरिका, बल्कि पूरी दुनिया दहल गई थी। अब इस हमले के 21 साल बाद इसका एक अनदेखा वीडियो (Unseen Footage of 9/11 Terror Attack) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। यह वीडियो पार्क या पास के कैफे से शूट किया गया था। इस वीडियो में लोग वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Centre) के पहले टॉवर से आग की लपटों को देख रहे हैं। जिसे देखकर ऐसा लगा था कि कोई विमान किसी दुर्घटना का शिकार हुआ था। लेकिन तभी दूसरा विमान दिखाई देता है, जो तेजी से दूसरे टावर की तरफ बढ़ता है और फिर इमारत से टकरा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Arrest Netanyahu: ममदानी का यू-टर्न, बोले- नेतन्याहू की गिरफ्तारी का हक सिर्फ अमेरिकी संघीय सरकार को
न्यूयॉर्क में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कानूनी मास्टरप्लान, मची अंतरराष्ट्रीय हलचल
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
इस वीडियो में साफ़ लोगों की चीखें सुनी जा सकती है। जैसे ही विमान टावर से टकराता है, वैसे ही लोग तेज़ से चिल्लाने लगते हैं। सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति चिल्लाता है, ‘क्या हो रहा है?’ इसके बाद कई लोग ‘ओह माय गॉड’, ‘ओह माय लॉर्ड’ चिल्लाने लगते हैं। यह वीडियो देखने में भी काफी खौफनाक है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कुल 2996 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 6000 से अधिक लोग घायल हुए थे।
इस हमले को अंजाम देने के लिए आत्मघाती हमलावरों ने चार यात्री विमानों को हाईजैक किया था। जिसके बाद उन्होंने इसका इस्तेमाल उन्होंने न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन की बेहद मशहूर इमारतों पर हमले के तौर पर किया। दो विमान न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Centre) की दो इमारतों से टकराए थे। इसके बाद तीसरा विमान वॉशिंगटन डीसी से थोड़ी दूर स्थित अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराया, जबकि चौथा विमान पेन्सिल्वेनिया के मैदानों में क्रैश कर गया। इन चार विमानों में कुल 246 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनकी इस हमले में मौत हो गई थी।
